'खेलना छोड़ दो, संन्‍यास ले लो', क्रिकेट या ड्रामा सीरियल? मैदान पर हुआ ऐसा तमाशा कि हर कोई रह गया हैरान

MPL 2025 Eliminator Video: क्रिकेट मैदान से अक्सर मजेदार और शानदार वीडियो सामने आते रहते हैं। कभी कोई बल्लेबाज शानदार छक्का लगाता है तो कभी कोई फील्डर हवा में उड़कर जबरदस्त कैच पकड़ लेता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान ही नहीं, परेशान भी हो गए हैं। इस वीडियो में कुछ फील्डरों ने इतनी खराब फील्डिंग की कि क्रिकेट फैंस का सिर शर्म से झुक गया।

'खेलना छोड़ दो, संन्‍यास ले लो' (MPL 2025 Eliminator Video)

वीडियो में साफ दिखता है कि गेंद पकड़ते खिलाड़ी ऐसे चूकते दिखे जैसे पहली बार मैदान पर उतरे हों। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ऐसी फील्डिंग तो गली क्रिकेट में भी नहीं होती। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि इन खिलाड़ियों को क्रिकेट छोड़कर सीधा संन्यास ले लेना चाहिए। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और अब हर कोई इनकी फील्डिंग पर चुटकियां ले रहा है।

MPL 2025 1

महाराष्ट्र प्रीमियर टी20 लीग में हुई मजेदार घटना

दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र प्रीमियर टी20 लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में देखने को मिली। शुक्रवार को पुणे के MCA स्टेडियम में एक ऐसा फील्डिंग मूमेंट देखने को मिला, जिसने मैच की दिशा ही बदल दी। रायगढ़ रॉयल्स के खिलाड़ी विकी ओस्तवाल ने कोल्हापुर टस्कर्स की भारी गलती का फायदा उठाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

मैदान पर देखने को मिला अजीब नजारा

रायगढ़ रॉयल्स को जीत के लिए 160 रन बनाने थे। विकी ओस्तवाल 20 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब उन्होंने एक शॉट कवर की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। बीच पिच में उनका अपने जोड़ीदार से टकराव हो गया और दोनों ज़मीन पर गिर पड़े। कोल्हापुर टस्कर्स के पास विकी को रनआउट करने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सके।

फील्डर ने बॉल सीधे विकेटकीपर के पास फेंकी लेकिन आश्चर्यजनक रूप से विकेटकीपर ने बॉल को बॉलिंग एंड पर फेंक दिया, जबकि विकी क्रीज़ से काफी दूर थे। गेंदबाज़ आत्मन पोरे ने भी बॉल को सही तरीके से पकड़ने में गलती की। इसके बाद तीसरे फील्डर ने बॉल उठाई और फिर से रनआउट का मौका लिया लेकिन थ्रो चूक गया। इस दौरान विकी क्रीज़ में वापस आ चुके थे और पूरी टीम इस मौके को देखकर हैरान थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+