भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 10 खिलाड़ी, ऋषभ पंत ने मचाया गदर
Most Test Sixes India: टी20 क्रिकेट आने के बाद टेस्ट क्रिकेट में भी तेजी देखने को मिली है। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज ताबड़तोड़ बैटिंग करने में भरोसा रखते हैं। छक्कों की बारिश भी देखने को मिलती है। हालांकि बीस ओवर का प्रारूप आने से पहले भी कई बल्लेबाजों ने अपनी बैटिंग से प्रभावित करने का काम किया था।
भारतीय क्रिकेट टीम में पहले के जमाने में तकनीक पर भरोसा ज्यादा किया जाता था लेकिन धीरे-धीरे हवाई फायर भी देखने को मिलने लगे। भारतीय टीम के लिए खेलते हुए टेस्ट में छक्के जड़कर तबाही मचाने वाले टॉप दस खिलाड़ियों के बारे में यहां जिक्र किया गया है, आपको जरूर जानना चाहिए।

वीरेन्द्र सहवाग: भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज सहवाग अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। वह पहली गेंद से धमाल करना शुरू कर देते थे। वीरेंद्र सहवाग के बल्ले से 104 टेस्ट मैचों में कुल 90 छक्के आए हैं, उनके छक्कों की संख्या कई जगह 91 भी बताई जाती रही है लेकिन ओवरऑल लिस्ट में 90 ही हैं।
ऋषभ पंत: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए कम समय में ही इस लिस्ट में अपनी जगह हासिल कर ली। ऋषभ पंत ने 47 टेस्ट मैचों में कुल 90 छक्के जमाए, उनकी यह टैली और ऊपर जाने वाली है।
रोहित शर्मा: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने धांसू अंदाज में बैटिंग की और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों में 88 छक्के जमाए हैं। रोहित शर्मा तीनों प्रारूप में धमाका करने में भरोसा रखते थे।
महेंद्र सिंह धोनी: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी यहां मौजूद है। धोनी ने हवाई फायर करते हुए कुल 78 छक्के अपने नाम किये थे। माही के बल्ले से ये छक्के 90 मुकाबलों में आये हैं।
रविन्द्र जडेजा: फिफ्टी या शतक के बाद तलवारबाजी करने वाले रविन्द्र जडेजा का नाम इस सूची में पांचवें स्थान पर है। जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में कुल 83 मुकाबले खेलते हुए 74 छक्के जमाए हैं।
सचिन तेंदुलकर: महान सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में थोड़ा नीचे है। उन्होंने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट खेले, जो सर्वाधिक है। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 69 छक्के आए।
कपिल देव: टीम इंडिया के एक और पूर्व कप्तान का नाम यहाँ मौजूद है। कपिल देव बतौर ऑल राउंडर खेलते थे और उनके हवाई शॉट देखने लायक होते थे। कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में कुल 131 मुकाबले खेलते हुए 61 छक्के जमाए।
सौरव गांगुली: दादा अपने लम्बे छक्कों के लिए जाने जाते थे, इस सूची में उनका नाम आठवें स्थान पर है। सौरव गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कुल 113 मुकाबले खेले और 57 छक्के जमाए।
शुभमन गिल: करियर शुरू होते ही गिल ने इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा लिया। शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 35 मैचों में कुल 43 छक्के जड़े हैं।
हरभजन सिंह: बल्लेबाजों की सूची में गेंदबाज का नाम आना थोड़ा हैरान तो करता है। हरभजन सिंह दसवें स्थान पर हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 103 मुकाबले खेलते हुए कुल 42 छक्के जमाए।
| खिलाड़ी | मैच | कुल छक्के |
| वीरेन्द्र सहवाग | 103 | 90 |
| ऋषभ पंत | 47 | 90 |
| रोहित शर्मा | 67 | 88 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 90 | 78 |
| रविन्द्र जडेजा | 83 | 74 |
| सचिन तेंदुलकर | 200 | 69 |
| कपिल देव | 131 | 61 |
| सौरव गांगुली | 113 | 57 |
| शुभमन गिल | 35 | 43 |
| हरभजन सिंह | 103 | 42 |












Click it and Unblock the Notifications