AUS vs NZ: वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, धर्मशाला में टूट गया पिछला कीर्तिमान
AUS vs NZ: धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अंतिम गेंद तक चली जंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बाजी मार ली और जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने 5 रनों से न्यूजीलैंड को पराजित करते हुए अपने खाते में एक और जीत शामिल कर 2 अंक हासिल किये।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 388 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 383 रनों का स्कोर हासिल किया लेकिन 5 रनों से मुकाबला गंवा दिया। इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया।

एक वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड इस मुकाबले के दौरान बना। दोनों टीमों ने कुल 771 रन बनाए। इससे पिछला रिकॉर्ड भी इसी वर्ल्ड कप में बना था। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्ली में खेले गए मुकाबले के दौरान 754 रनों का स्कोर देखने को मिला था।
साल 2019 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में 714 रन बने थे। वह मुकाबला नॉटिंघम में खेला गया था। 2015 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच सिडनी में खेले गए मुकाबले में 688 रन बने थे। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 2019 में नॉटिंघम में खेले गए मुकाबले में भी 682 रन बने थे। बेंगलुरु में भारत और इंग्लैंड के बीच 2011 में 676 रन बने थे। अब धर्मशाला ने बाकी सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications