विराट कोहली हैं किंग तो श्रद्धा कपूर बनीं क्वीन, जानिए आखिर क्यों हो रही है ऐसी बातें
Virat Kohli and Shraddha Kapoor: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विराट कोहली, श्रद्धा कपूर और प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप 10 भारतीयों में शामिल हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर इस लिस्ट में पीएम मोदी और प्रियंका चोपड़ा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। श्रद्धा के अब 91.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि पीएम मोदी के 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
स्त्री 2 से मिली नई कामयाबी
श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में बढ़ोतरी उनकी फिल्म "स्त्री 2" की सफलता के साथ हुई है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह हॉरर-कॉमेडी 15 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव भी हैं और इसने सकारात्मक समीक्षा और प्रभावशाली बॉक्स ऑफिस नंबर प्राप्त किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा से आगे निकली श्रद्धा
इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर को अब 91.5 मिलियन यूज़र्स फॉलो करते हैं, जिससे वह इस प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं। वह इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ने का काम किया है।
विराट कोहली हैं नंबर वन
सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हैं जिनके 270 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली के बाद अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी जगह बना ली है। श्रद्धा कपूर को 'स्त्री 2' से काफी फायदा पहुंचा है। बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' धूम मचाने का काम कर रही है।
विराट कोहली हैं किंग तो श्रद्धा कपूर बनीं क्वीन
विराट कोहली अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के लिए क्रिकेट के किंग कहलाए जाते हैं। अब श्रद्धा कपूर बॉलीवुड का क्वीन बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार विराट कोहली और श्रद्धा कपूर को लेकर कई तरह की बातें की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications