मोहसिन नकवी ने की घटियापन की सारी हदें पार, BCCI ने किया आर-पार की जंग लड़ने का फैसला

Mohsin Naqvi: एशियन क्रिकेट काउंसिल और पीसीबी हेड मोहसिन नकवी की हरकतें बढ़ती ही जा रही है। टीम इंडिया की जीती हुई ट्रॉफी को नकवी ने अब तक दबाकर रखा है। बीसीसीआई के कहने के बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ा। अब दो कदम आगे बढ़कर और शर्मनाक हरकत की है।

दुबई स्थित एसीसी ऑफिस में ट्रॉफी रखी हुई है लेकिन उसे वहां से कोई ले नहीं सकता है। मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी के ऊपर ताला लगवा दिया है। नकवी का मानना है कि ट्रॉफी उसकी मौजूदगी में ही दी जाए। इस वजह से दुबई ऑफिस के ताला लगाकर वह पाकिस्तान भाग गए।

mohsin naqvi

पीटीआई के सूत्रों के अनुसार ट्रॉफी दुबई में ही मौजूद है लेकिन नकवी ने निर्देश दिए हैं कि उनसे बगैर पूछे कोई इस ट्रॉफी को नहीं ले सकता है। नकवी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम या बीसीसीआई को वह खुद ट्रॉफी देंगे, इस वजह से इसकी तालाबंदी कर दी गई है।

नकवी के खिलाफ BCCI का रुख

उधर बीसीसीआई ने आईसीसी में जाकर नकवी के ऊपर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। आईसीसी की मीटिंग में इस मुद्दे को उठाते हुए नकवी को आईसीसी डायरेक्टर के रूप में बर्खास्त करने की मांग की जाएगी। अब देखना होगा कि आईसीसी की मीटिंग में नकवी को लेकर क्या फैसला लिया जाएगा। बीसीसीआई की तरफ से आर-पार की लड़ाई वाला मूड दिख रहा है।

जय शाह के हाथों होगा फैसला

नकवी की मनमानी को देखते हुए आईसीसी में कड़ा विरोध देखने को मिल सकता है। जय शाह वहां अध्यक्ष हैं, ऐसे में कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। जिस तरह से नकवी ने बतौर एसीसी प्रेसिडेंट अपने पद का दुरूपयोग किया है, उससे तो यही लग रहा है कि नकवी पर एक्शन होगा।

इससे पहले नकवी ने सूर्यकुमार यादव को व्यक्तिगत तौर पर खुद आकर ट्रॉफी लेने के लिए कहा था। इसके अलावा माफ़ी मांगने की खबरें आने के बाद नकवी ने कहा था कि मैंने कोई माफी नहीं मांगी है। आगे भी माफ़ी मांगने का कोई इरादा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+