world cup 2023: भारतीय टीम के इन दिग्गजों पर हो सकती है किस्मत मेहरबान, होगी वर्ल्ड कप में एंट्री!

World Cup 2023, Indian Cricket team: भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है।

World Cup 2023, Indian Cricket team: भारत को इस साल वर्ल्ड कप में अपना सर्वश्रेष्ठ पदर्शन करना होगा। ऐसा करने के लिए भारतीय टीम के पास बेहतरीन खिलाड़ियों का होना जरूरी है। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं किया गया है। लेकिन टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है, जिन्होंने अब वापसी की उम्मीद छोड़ दी है।

बीसीसीआई कर सकती है हैरान: पिछले साल दिनेश कार्तिक को टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल कर भारतीय चयनकर्ताओं ने सभी को हैरान कर दिया था। ऐसे ही वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया जा सकता है, जो संन्यास लेने के कगार पर खड़े हैं। इस लिस्ट में भारत के कुछ दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं।

World Cup 2023 1

शिखर धवन को मौका: भारतीय टीम को एक बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत है। ऐसे में शिखर धवन को भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप में टीम में शामिल कर सकती है। आईसीसी इवेंट्स में शिखर धवन का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने मिलकर लंबे समय तक भारतीय टीम का नेतृत्व किया है।

मोहित शर्मा पर नजरें: भारत को अंत के ओवरों में एक डेथ स्पेशलिस्ट की तलाश है। मोहित शर्मा टीम की ये तलाश दूर कर सकते हैं। मोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 में गुजरात के लिए डेथ स्पेशलिस्ट की भूमिका शानदार तरीके से निभाने का काम किया है। ऐसे में लंबे समय बाद मोहित शर्मा की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है।

पीयूष चावला की खुल सकती है किस्मत: भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। युजवेंद्र चहल पहले की तरह अब गेंद उतने असरदार नजर नहीं आते हैं। ऐसे में भारतीय टीम अनुभवी पीयूष चावला पर भरोसा जता सकती है। 2011 वनडे वर्ल्ड कप में पीयूष चावला टीम का इंडिया के साथ जुड़े थे। इस सीजन आईपीएल में उन्होंने मुबई के लिए सबसे अधिक विकेट झटके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+