Mohammed Siraj Love Story: मोहम्मद सिराज की सीक्रेट गर्लफ्रेंड कौन? चुपके-चुपके 27 साल की लड़की ने चुराया दिल!
Mohammed Siraj Love Story: भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज यानी 13 मार्च को अपना 31वां जन्मदिन (Mohammed Siraj Birthday 2025) मना रहे हैं। मैदान पर अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को डराने वाले सिराज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। अफवाहों की मानें तो सिराज का नाम टीवी एक्ट्रेस से जोड़ा जा रहा है।
हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तो क्या सच में मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा रिलेशनशिप में हैं? आइए जानते हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग सिराज की पूरी कहानी...

क्या सच में मोहम्मद सिराज रिलेशनशिप में?
2024 के अंत में सोशल मीडिया पर तब हलचल मच गई, जब सिराज ने एक्ट्रेस माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया और दोनों ने एक-दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया। इसके बाद से ही फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है।
नवंबर 2024 में अफवाहें तब और तेज हो गईं, जब माहिरा ने सिराज की एक फोटो पर कमेंट किया। दोनों को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, माहिरा शर्मा की मां ने इन खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी बेटी सिराज के साथ रिलेशनशिप में नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस अब भी मानते हैं कि सिराज और माहिरा के बीच कुछ न कुछ जरूर चल रहा है।
सिराज और आशा भोसले की पोती के लिंकअप की अफवाहें
माहिरा से पहले, सिराज का नाम मशहूर गायिका आशा भोसले की पोती ज़नाइ भोसले (Zanai Bhosle) के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों की एक तस्वीर ज़नाइ के 23वें जन्मदिन के जश्न में वायरल हुई थी, जिसमें वे हंसते हुए नजर आए थे। फैंस को लगा कि यह दोनों के बीच रोमांटिक बॉन्ड का संकेत हो सकता है। लेकिन ज़नाइ भोसले ने इस अफवाह को खत्म करते हुए इंस्टाग्राम पर सिराज को 'भाई' कह दिया। खुद सिराज ने भी ज़नाइ को 'बहन' कहकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

Who is Mahira Sharma: माहिरा शर्मा कौन हैं?
अगर आप माहिरा शर्मा को नहीं जानते, तो बता दें कि वह भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma)से की थी। उन्होनें शो में अंजिल तारक मेहता की छोटी बहन का किरदार निभाया था। इसके बाद वे 'नागिन 3', 'कुंडली भाग्य' और 'बेपनाह प्यार' जैसे शोज में नजर आईं। माहिरा को असली पहचान 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13)से मिली, जहां वह एक फाइनलिस्ट थीं। उन्होंने 2023 में पंजाबी फिल्म 'लेहमबर्गिन्नी' से फिल्मों में भी कदम रखा।
Mohammed Siraj and Mahira Sharma: मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा की नेट वर्थ में कितना अंतर है?
- अगर नेट वर्थ की बात करें, तो माहिरा शर्मा की संपत्ति मोहम्मद सिराज से ज्यादा है।
- मोहम्मद सिराज की कुल संपत्ति: 57 करोड़ रुपये (7 मिलियन डॉलर)
- माहिरा शर्मा की कुल संपत्ति: 62 करोड़ रुपये
- इसका मतलब यह हुआ कि माहिरा की संपत्ति सिराज से 5 करोड़ रुपये ज्यादा है।
Mohammed Siraj IPL 2025 Auction: मोहम्मद सिराज की आईपीएल 2025 नीलामी में मोटी कमाई
आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में सिराज ने खूब सुर्खियां बटोरीं। गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा थे। 2017 से 2024 तक सिराज ने आईपीएल से कुल 27 करोड़ रुपये कमाए। आईपीएल करियर: 93 मैचों में 93 विकेट, 30.35 की औसत और 8.65 की इकोनॉमी रेट।
क्या सिराज और माहिरा अपने रिश्ते को सार्वजनिक करेंगे?
फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि सिराज और माहिरा अपने रिश्ते पर कोई बयान दें। अब तक, दोनों ने न ही अपने रिश्ते को स्वीकार किया है और न ही इनकार किया है। माहिरा ने कहा था कि 'फैंस मुझे किसी के भी साथ जोड़ सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं किसी को डेट कर रही हूं।' ऐसे में फैंस को अभी भी उम्मीद है कि जल्द ही यह जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर कोई अपडेट दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications