मोहम्मद सिराज के प्यार में पागल 27 साल की एक्ट्रेस? अफेयर हुआ कन्फर्म, जुबां पर आ गई दिल की बात

Mohammed Siraj and Mahira Sharma: क्रिकेटर्स और टीवी या बॉलीवुड के बीच रिश्ता कोई नई बात नहीं है। ऐसा होता आया है और आगे भी होगा। इस बीच भारतीय टीम के धांसू तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। सिराज भी किसी टीवी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं और यह बात अब कन्फर्म बताई जा रही है।

कुछ महीनों पहले ही सिराज के अफेयर को लेकर खबरें सामने आई थीं लेकिन उस समय कन्फर्म कुछ नहीं हुआ था। इस बार ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं, जो पुख्ता बताई गई हैं। मोहम्मद सिराज उसी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं, जिसके बारे में खबरें पहले भी आई थीं।

mohammed siraj

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट में अंदरूनी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सिराज और माहिरा शर्मा के बीच बातचीत नवम्बर में शुरू हुई थी। अफवाहों का दौर तब शुरू हो गया था, जब सिराज ने माहिरा का एक सोशल मीडिया पोस्ट लाइक किया था। दोनों ने एक-दूसरे को फॉलो करना भी शुरू कर दिया था, बाद में अनफॉलो वाला एंगल भी लाया गया।

Mohammed Siraj की सोशल मीडिया गतिविधि से लगे कयास

हालांकि पहले सिराज को इस तरह की पोस्ट लाइक करते हुए नहीं देखा गया था। इसके बाद फैन्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। उस समय इन दोनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी, दोनों चुप रहे थे।

Mohammed Siraj के अफेयर की उड़ी थी अफवाह

दरअसल लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले की पोती के साथ सिराज के अफेयर की अफवाह उड़ी थी। इसके बाद सिराज ने आशा भोसले की पोती जेनई के साथ भाई-बहन का रिश्ता होने की बात कहते हुए स्थिति साफ़ कर दी थी। यह कुछ दिन पहले ही हुआ था।

बिग बॉस में माहिरा और पारस छाबड़ा का था अफेयर

माहिरा के साथ उनका रिश्ता नवंबर में ही शुरू हुआ था। नवम्बर में ही माहिर शर्मा का जन्मदिन आता है। माहिरा विवादित टीवी रियलटी शो बिग बॉस का हिस्सा थीं। वहां पारस छाबड़ा के साथ उनका अफेयर था। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। बिग बॉस के अलावा माहिरा ने नागिन और कुंडली भाग्य जैसे सीरियलों में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+