'तुम इस लायक ही नहीं हो', हसीन जहां ने शेयर किया डांस वीडियो, फैंस ने लगा दी क्लास
Hasin Jahan posts dance video: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी टखने की चोट के कारण काफी समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। मोहम्मद शमी अंतिम बार वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान एक्शन में नजर आए थे। मोहम्मद शमी से अलग रह रही उनकी पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हसीन जहां निजी जीवन और विवादों के कारण सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं हसीन जहां
हसीन जहां ने कई बार अपने निजी विवादों और शमी के साथ अपने संबंधों को लेकर सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं। जिसके कारण सोशल मीडिया पर वह काफी चर्चा में रहती हैं। वह अपनी पोस्ट्स के जरिए अक्सर अपनी राय, विचार, और निजी जीवन से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं अपने पोस्ट के जरिए वह कई बार विवादों में भी शामिल हो चुकी हैं।

हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो
कुछ समय पहले मोहम्मद शमी से अलग हुई हसीन जहां अक्सर शमी पर लगाए गए आरोपों की वजह से आलोचनाओं का सामना करती रही हैं। इंस्टाग्राम पर हसीन जहां द्वारा हाल ही में पोस्ट की गई एक पोस्ट जिसमें वह खेतों में खुशी से डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं, उस देखकर एक बार फिर फैंस ने हसीन जहां को निशाने पर ले लिया है।
फैंस ने कर दिया जमकर ट्रोल
हसीन जहां द्वारा शेयर किए गए कंटेंट और कैप्शन दोनों के लिए फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। हसीन जहां इस वीडियो में कहती हैं कि मैं एक खूबसूरत गुड़िया हूं जिसकी चाल मोर जैसी है। इस पोस्ट पर फैंस हसीन जहां को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप गुड़िया नहीं बल्कि बुढ़िया होने वाली है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि तुम इस लायक ही नहीं हों।
शमी से बिगड़ा रिश्ता
वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह अच्छा है कि शमी भाई उससे दूर हो गए, अन्यथा वह उन्हें बर्बाद कर देती। मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच लव स्टोरी की शुरुआत साल 2011 में उनकी पहली मुलाकात से शुरू हुआ था। यह मुलाकात 6 जून 2014 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शादी में तब्दील हो गई। हालांकि, जल्द ही उनका रिश्ता मुश्किलों में घिर गया, जब जहां ने शमी पर बेवफाई सहित और भी कई गंभीर आरोप लगाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications