चोटिल हुए तो क्या हुआ, मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश सीरीज से बाहर होने के बाद बताया चोट का फायदा
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बांग्लादेश वनडे सीरीज से चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उन्होंने बताया है कि चोटों ने हर बार उनको नया नजरिया दिया है।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कंधे की चोट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय खेमे में चोट का सिलसिला लगातार जारी है क्योंकि पहले से ही जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा बाहर हैं। शमी फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं जो एनसीए में है और बांग्लादेश के ही खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी उनके खेलने के चांस अब कम नजर आ रहे है।
32 साल के शमी का कहना है कि हर बार चोटों से उभरने का दौर उनको कुछ ना कुछ सीखा गया है। शमी शर्टलेस होकर अपनी जांच करा रहे हैं जहां उनके कंधे का स्कैन किया जा रहा है। इस दौरान शमी ने कैप्शन दिया,
"चोटें, आमतौर पर आपको हर पल को जीना सिखाती हैं। मेरे पूरे करियर के दौरान चोटों से मेरा पाला पड़ता रहा। कोई बात नहीं। इससे आपको नजरिया मिलता है। चाहें मैं कितनी भी बार चोटिल हुआ हूं, मैंने उस चोट से यही सीखा है कि और भी ताकतवर बनकर वापस आना है।"
मोहम्मद शमी ऐसे खिलाड़ी थे जो वर्ल्ड कप में बुमराह की चोट के चलते प्लेइंग इलेवन में आए थे। शमी के लिए अब टेस्ट मैच चूकना काफी खराब रहेगा क्योंकि वे सफेद गेंद क्रिकेट से ज्यादा लाल गेंद से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं और भारत को उनकी कमी भी खलेगी। फिलहाल वनडे सीरीज के लिए तो उनकी जगह पर सुपरफास्ट बॉलर उमरान मलिक को लिया गया है। ये उमरान के लिए एक और सीखने वाला दौरा होना चाहिए जो उनको परफॉरमेंस बूस्ट भी दे सकता है।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की वनडे टीम - रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, इशान किशन, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर , शार्दुल ठाकुर, कुलदीप सेन












Click it and Unblock the Notifications