SA vs IND: वनडे और टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, इन दो स्टार की हुई छुट्टी, सामने आया नया नाम
India vs South Africa: भारत के दो अनुभवी तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। मोहम्मद शमी को टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है, जबकि दीपक चाहर ने वनडे से हटने का अनुरोध किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार 16 दिसंबर को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ये जानकारी दी है।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शमी की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने उन्हें मंजूरी नहीं देने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'मोहम्मद शमी, जिनकी टेस्ट सीरीज में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी, को बीसीसीआई मेडिकल टीम ने मंजूरी नहीं दी है और तेज गेंदबाज को दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है।'

दूसरी ओर दीपक चाहर ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह उपलब्ध नहीं होंगे। यह तेज गेंदबाज इस समय पारिवारिक आपात स्थिति से गुजर रहा है। बीसीसीआई ने बताया कि, 'दीपक चाहर ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह पारिवारिक मेडिकल आपातकाल के कारण आगामी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। पुरुष चयन समिति ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में आकाश दीप को टीम में शामिल किया है।'
बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में यह भी बताया कि बल्लेबाज श्रेयस अय्यर दूसरे और तीसरे मैच में वनडे टीम का हिस्सा नहीं होंगे और इसके बजाय टेस्ट सीरीज की तैयारियों में शामिल होंगे। मिडिल ऑर्डर में अपनी भूमिका के कारण अय्यर टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं।
भारत की अपडेट वनडे टीम
ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान)(विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अवेश खान , अर्शदीप सिंह, आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications