मोहम्मद शमी ने बताया टीम इंडिया का बेस्ट कोच, गौतम गंभीर को हो सकती है जलन
Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने करियर में कई बड़े कोचों के अंडर में खेले हैं। अनिल कुंबले से लेकर रवि शास्त्री, राहुल द्रविड़ और मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर तकउन्होंने अलग-अलग दौर में टीम इंडिया का हिस्सा रहते हुए कई क्रिकेट दिग्गजों का काम देखा।
जब उनसे पूछा गया कि इन सभी में उनका पसंदीदा कोच कौन रहा, तो शमी ने बिना किसी हिचकिचाहट के एक नाम लिया। शमी ने राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर दोनों का ही नाम नहीं लिया। उन्होंने इस मामले में बेझिझक अपनी बात रखी।

एक निजी चैनल से बातचीत में शमी ने कहा कि अगर उन्हें अपने करियर का सबसे बेहतरीन कोच चुनना हो तो वह रवि शास्त्री को चुनेंगे। उनका मानना है कि शास्त्री की कोचिंग शैली बाकी सभी से अलग थी और उन्होंने खिलाड़ियों के अंदर आत्मविश्वास भरने का काम किया।
रवि शास्त्री को क्यों चुना?
शमी ने कहा कि रवि शास्त्री खिलाड़ियों पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं बनाते थे। वह हर खिलाड़ी को अपनी स्वाभाविक शैली में खेलने की आजादी देते थे और टीम के अंदर सकारात्मक माहौल बनाए रखने पर जोर देते थे। यही वजह थी कि खिलाड़ी मैदान पर बिना किसी डर के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते थे। शमी के अनुसार वह गौतम गंभीर के साथ ज्यादा नहीं खेले हैं। रवि शास्त्री ने आक्रामकता लाने का काम किया था, इस वजह से उनका नाम लेना सही है।
योगी आदित्यनाथ के काम पर शमी ने क्या कहा?
विराट कोहली के वृंदावन जाने को लेकर भी शमी ने बयान दिया और कहा कि वह अपनी चीजों को टाइम देते हैं। अच्छा है अगर प्रेमानंद महाराज के दर्शन को जाते हैं। वह अपनी चीजों को लेकर समर्पित होते हैं। इसके अलावा उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ की। शमी ने कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है, यूपी में अपराध पर लगाम लगाया है, इससे अच्छा और क्या हो सकत है।


Click it and Unblock the Notifications
