IPL 2026: मोहम्मद शमी पर छिड़ी जंग! दो टीमों में टक्कर, सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज होना तय
Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को लेकर चर्चा अलग-अलग कारणों से चल रही है। टीम इंडिया में शामिल नहीं होने के मुद्दे के अलावा अब आईपीएल रिटेंशन को लेकर भी चीजें चल रही हैं। शमी को सनराइजर्स हैदराबाद से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 12 सालों से एक्टिव शमी को आईपीएल से अब उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद रिलीज से रिलीज करने की तैयारी चल रही है। कुछ टीमों ने शमी को ट्रेड करने में भी दिलचस्पी दिखाई है। पिछले साल शमी अपने खेल से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे।

किन टीमों ने दिखाई Mohammed Shami में दिलचस्पी
मोहम्मद शमी को हैदराबाद की टीम में 10 करोड़ की धन राशि के साथ लाया गया था। इसके बाद वह गेंदबाजी से जलवा नहीं दिखा पाए थे। क्रिकबज के अनुसार इस बार ट्रेड के जरिए उनको टीम में शामिल करने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स आगे आ सकती है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई है।
पिछले सीजन शमी सिर्फ 6 विकेट ही अपने नाम कर पाए थे। इस वजह से माना जा रहा था कि उनको रिलीज किया जाएगा और अब ऐसा ही होने की खबर आई है। शमी को लेकर हाल ही में सौरव गांगुली की तरफ से एक बयान आया था। दादा दिल्ली कैपिटल्स मेनेजमेंट में शामिल हैं। इससे समझा जा सकता है कि दिल्ली शमी को ट्रेड कर सकती है।
Mohammed Shami को लेकर गांगुली की प्रतिक्रिया
गांगुली ने कहा था कि मुझे यकीन है कि चयनकर्ता नज़र रख रहे हैं और मोहम्मद शमी व चयनकर्ताओं के बीच बातचीत भी चल रही है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो फिटनेस और स्किल के मामले में ये वही मोहम्मद शमी हैं, जिन्हें हम हमेशा से जानते हैं।
गौरतलब है कि फिटनेस मामलों की वजह से मोहम्मद शमी चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेले हैं, हालांकि अप्रैल-मई में उन्होंने आईपीएल खेला है। फैन्स की नजरें उनके ट्रेड की तरफ है।
मोहम्मद शमी ने अब तक 119 आईपीएल मैचों में कुल 133 विकेट झटके हैं। इनमें से ज्यादातर विकेट उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेले गए दो शानदार सीज़न (2022 और 2023) में हासिल किए थे, जब उन्होंने क्रमशः 20 और 28 विकेट लेकर कुल 48 विकेट अपने नाम किए। हालांकि चोट के कारण वह पूरा आईपीएल 2024 सीज़न नहीं खेल सके।












Click it and Unblock the Notifications