मोहम्मद शमी ने खुद किया खेलने से इनकार, टीम चयन को लेकर हुए नए खुलासे ने मचाई खलबली

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम को सफेद जर्दी में भी मुकाबले जिताए हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि व इस जर्सी में शायद ही कभी फिर से खेलते हुए देखे जा सकेंगे। लगातार वह टीम इंडिया से बाहर रहे हैं। बीच यह भी सामने आया था कि सलेक्टर्स से उनकी बात नहीं हुई लेकिन अब एक नई कहानी ने तहलका मचाया है।

खबरों के अनुसार शमी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया जाना था और उनसे सम्पर्क भी किया गया, क्रिकेटर ने खुद ही फिटनेस का हवाला देते हुए मना कर दिया था। उसके बाद उन्होंने बयान देकर कहा था कि उनसे कोई बात नहीं की गई।

mohammed shami

पीटीआई के अनुसार एक सीनियर ऑफिसियल ने कहा है कि कई बार राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सपोर्ट स्टाफ ने मोहम्मद शमी से संपर्क कर उनकी स्थिति की जानकारी ली है। चयन समिति इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें टीम में शामिल करना चाहती थी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह तीन से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने की स्थिति में नहीं थे। इंग्लैंड जैसी कंडीशंस में ऐसे गेंदबाज को कौन नहीं लेना चाहेगा?

सूत्रों के अनुसार एक वरिष्ठ सदस्य ने शमी को कई मैसेज भेजे और अनुरोध किया कि कम से कम भारत ए के लिए वह इंग्लैंड में एक मैच खेले लें। ऐसा इसलिए किया गया था, ताकि मुख्य टेस्ट सीरीज से पहले उनकी फिटनेस को देखा जा सके।

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शमी से कोई बात नहीं हुई, ऐसा कहना सही नहीं होगा। उनके मेडिकल रिपोर्ट्स भी हैं, जिनमें देखने का प्रयास किया गया कि क्या उनका शरीर इंटरनेशनल क्रिकेट का दबाव झेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है या नहीं।

गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी में दो मैच खेलकर शमी ने कुल 15 विकेट अपने नाम किये थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उनको टीम में शामिल नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+