मोहम्मद शमी ने सलेक्टर्स के ऊपर साधा निशाना, 8 विकेट लेकर खुलकर कह डाली अपनी बात
Mohammed Shami: टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी वापसी करने के लिए बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं और रणजी ट्रॉफी में तहलका मचाने का काम भी कर रहे हैं। बंगाल के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ मोहम्मद शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से समां बांध दिया और चयनकर्ताओं पर निशाना साधने में भी पीछे नहीं रहे।
गुजरात के खिलाफ मुकाबले में दूसरी पारी के दौरान 5 विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी ने कहा कि हर कोई अपने देश के लिए खेलना चाहता है और मैं भी तैयार हूं। किस्मत भी इसमें एक अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि मैं फिट रहकर भारतीय टीम के लिए हर समय उपलब्ध रहना चाहता हूं। बाकी काम सलेक्टर्स पर निर्भर करता हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज ने चोट के बाद मैदान पर वापसी को लेकर कहा कि ऐसा होने पर अच्छा लगता है क्योंकि आप कठिन समय के बाद वापस आकर मैदान पर उतरते हो। उन्होंने कहा कि वह टखने की सर्जरी के बाद से फिट हैं और मैदान पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हालांकि वापसी के बारे में सवाल को हँसते हुए उन्होंने कहा कि मैं हमेशा किसी न किसी विवाद में फंस जाता हूं।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं किया गया। माना जा रहा है कि सलेक्शन कमेटी के हेड अजित अगरकर के खिलाफ कुछ बातें कहने की सजा उनको मिली है। हालांकि अजित अगरकर ने यही कहा कि फिट होंगे तो शमी को जरूर मौका मिलेगा। उनके साथ कोई बात नहीं हुई है। अब देखना होगा कि शमी को कब वापस बुलाया जाएगा।
रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ उन्होंने 8 विकेट झटके हैं। इससे पहले वाले मैच में उनके नाम 7 विकेट थे। इस रणजी सीजन में दो मैचों में ही शमी ने कुल 15 विकेट अपने नाम करते हुए टीम इंडिया में वापसी का जोरदार बिगुल बजा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की सीनियर टीम भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। उसके लिए अभी टीम इंडिया की घोषणा होना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications