मैच से पहले CM योगी से मिले मोहम्मद शमी, मिला शानदार तोहफा, फिर जताई ये ख्वाहिश
Mohammed Shami Meets Yogi Adityanath: आईपीएल 2025 में 19 नई को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच मुकाबला खेला जाना है। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूपी के सीएम को शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जहां शमी ने योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनके साथ कुछ समय बिताया। इस बैठक की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर दी।
मोहम्मद शमी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात (Mohammed Shami Meets Yogi Adityanath)
मोहम्मद शमी ने भी अपनी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस अनुभव का अपने फॉलोअर्स के साथ जिक्र किया। मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने लिखा कि मुझे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogi_adityanath से मिलने का अवसर मिला। हमारी चर्चाएं उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने की मुहिम को लेकर हुई।

शमी को मिला खास तोहफा
मुलाकात के दौरान शमी ने सीएम योगी को एक गुलदस्ता दिया। इसके बदले मुख्यमंत्री ने शमी को 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना के तहत बना एक खास तोहफा भेंट किया। मोहम्मद शमी के अलावा सीएम के अकाउंट से भी गेंदबाजों को लेकर काफी कुछ लिखा गया। सीएम के अकाउंट से लिखा गया कि भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।
क्या है 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना
'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना उत्तर प्रदेश सरकार की है। इसका उद्देश्य हर जिले के खास उत्पादों को बढ़ावा देना है। 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक जिले के विशिष्ट और पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत, हर जिले के एक प्रमुख उत्पाद को पहचान कर उसे प्रोत्साहित किया जाता है।
जिससे स्थानीय हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग और कृषि उत्पादों का विकास हो सके। इसका उद्देश्य रोजगार सृजन, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। मोहम्मद शमी ने अब हिस्सा लेकर राज्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने की ख्वाहिश जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications