'मैं स्पीड का इतना बड़ा प्रशंसक नहीं हूं', उमरान को लेकर शमी ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उमरान के पास लगातार 147 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तेज गेंद फेकने का दम है। उनकी इस ताकत ने दुनिया की निगाहें अपनी ओर खींच ली हैं और आईपीएल 2022 में भी 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उन्होंने सबसे तेज गेंद फेंकी है। यह आईपीएल इतिहास में एक भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे तेज फेंकी गई गेंद भी थी और आईपीएल इतिहास में वह सिर्फ शॉन टैट से पीछे हैं, जिन्होंने 157.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है।

Recommended Video

    IPL 2022: Mohammed Shami gave a great piece of advidce to Umran Malik | वनइंडिया हिन्दी
    Mohammed Shami

    अपनी तेज गति के अलावा उमरान यॉर्कर मारने में भी कामयाब रहे हैं। 11 मैचों में 15 विकेट के साथ, मलिक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बीच के ओवरों में नियमित रूप से विकेट ले रहे हैं। 22 साल के उमरान को जल्द ही भारतीय टीम में जगह बनाने की उम्मीद है क्योंकि वह पहले ही दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटरों को प्रभावित कर चुका है। हालांकि शमी का कहना है कि वे स्पीड के इतने बड़े प्रशंसक नहीं है। उनके मुताबिक, अगर आपके पास स्पीड कम भी है तो आप गेंद रिवर्स स्विंग करके भी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- CSK के बल्लेबाज अंबाती रायडु ने IPL से संन्यास की घोषणा के बाद डिलीट किया अपना ट्वीट

    शमी ने कहा कि उमरान समय के साथ परिपक्व होंगे। शमी ने गुजरात टाइटंस के साथ-साथ सीजन में अब तक 12 मैचों में 16 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। शमी ने शुक्रवार (13 मई) को चुनिंदा मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा, "उमरान मलिक के पास स्पीड है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से अगर आप मेरी राय लेते हैं तो मैं स्पीड का इतना बड़ा प्रशंसक नहीं हूं। अगर आप 140 पर गेंदबाजी कर रहे हैं, साथ ही आप गेंद को दोनों तरफ घुमा देते हैं तो यह किसी भी बल्लेबाज के लिए काफी है। उमान के पास स्पीड है लेकिन मुझे लगता है कि उसे परिपक्व होने में थोड़ा और समय लगेगा क्योंकि स्पीड के साथ गेंदबाजों को भी सटीकता पर काम करने की जरूरत है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+