WC 2023: 'शमी कबाब न्यूजीलैंड में बैन', जानिए ये बात किसने और क्यों कहीं?
Mohammed Shami: विश्वकप सेमीफाइनल में भारत ने जिस तरह से न्यूजीलैंड को 70 रनों से पराजित करके फाइनल में जगह बनाई है, वो शानदार है। इस मैच में देश के स्टार खिलाडी विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की तूफानी पारियों ने जहां लोगों का दिल जीता वहीं दूसरी ओर भारत के मशहूर गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदों से ऐसा कहर बरपाया, जिसे देखकर हर कोई हैरत में ही पड़ गया।

'अमरोहा एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शमी ने इस मैच में 7 विकेट लिए तो वहीं इसी के साथ ही विश्वकप में उन्होंने 50 विकेट लेने का अनोखा कारनामा भी कर दिखाया। उनके मुरीद तो देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी हो गए हैं।
सोनू सूद ने की शमी की खास अंदाज में तारीफ
सोशल मीडिया पर लोग शमी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं मशहूर फिल्म एक्टर और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद ने मोहम्मद शमी को खास तरह से बधाई देते हुए न्यूजीलैंड पर तंज कसा है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शमी ने भी भी सोनू सूद को रिप्लाई किया
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा - 'शमी कबाब न्यूजीलैंड में बैन'। उनके इस फनी कमेंटस को लोगों ने जबरदस्त ढंग से लाइक किया है और वो इस पर कमेंट पर कमेंट किए जा रहे हैं। लेकिन इस फनी कमेंट पर शमी भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर सोनू सूद को रिप्लाई करते हुए लिखा- 'Hahahahahhaah', साथ ही एक हार्ट ईमोजी भी शेयर किया।
'न्यूजीलैंड शमी को कभी भी भूल नहीं पाएगा'
सोनू सूद की इस पोस्ट पर लोगों ने भी काफी कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि-'शमी और सोनू दोनों देश की जान है।' तो एक यूजर ने लिखा है कि 'न्यूजीलैंड शमी को कभी भी भूल नहीं पाएगा।' कुल मिलाकर इस वक्त शमी और सोनू दोनों ही सोशल मीडिया पर छाए हुए है और लोग उन पर कमेंट्स करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
चारों ओर शमी के नाम का डंका बजा
आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले चार मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले मोहम्मद शमी ने बाद के सभी मैचों में तहलका मचा दिया है। चारों ओर उनके नाम का डंका बज रहा है। उनके मुरीद वो लोग हो गए हैं, जिनकी तारीफ सारा जमाना करता है। जी हां हम बात कर रहे हैं कि 'रावलपिंड एक्सप्रेस' शोएब अख्तर की।
'मोहम्मद शमी सिम को हिट करते हैं...'
पाकिस्तान के इस पूर्व दिग्गज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि 'मोहम्मद शमी सिम को हिट करते हैं और जादू कर देते हैं। वो तो जादूगर हैं उन्हें बहुत बहुत बधाई, वो कमाल के बॉलर हैं , उनकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है।'












Click it and Unblock the Notifications