Mohammed Shami-Hasin Jahan: 'तो मेरा जानू बारहसिंगा होता...', कभी एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे आज उगलते हैं आग

Mohammed Shami-Hasin Jahan Relationship: विश्वकप 2023 में मोहम्मद शमी का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने विरोधी टीम की जैसे लंका लगाई वो अद्भुत है।

Mohammed Shami-Hasin Jahan Relationship

उन्होंने 18 रन देकर 5 विकेट झटके और इसकी वजह ले उन्हें' प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाज गया। अपने बेहतरीन खेल की वजह से इस वक्त हर क्रिकेट प्रेमी और दिग्गज मोहम्मद शमी की तारीफ कर रहा है।

'बेवफाओं के सिर पर सींग होते तो आज मेरा जानू बारहसिंगा होता'

वहीं दूसरी ओर कोई ऐसा भी है, जो जी भरकर उनके खिलाफ आग उगल रहा है और वो कोई और नहीं उनकी पत्नी हसीन जहां हैं, जिनके इस वक्त कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो जमकर शमी के खिलाफ बातें बोल रही हैं। अपने ताजा वीडियो में हसीन जहां ने कहा कि 'बेवफाओं के सिर पर सींग होते तो आज मेरा जानू बारहसिंगा होता।'

'अनुष्का टाइप महिला से शादी करना चाहते थे'

दरअसल हसीन जहां का कहना है कि 'शमी के कई महिलाओं से अफेयर चल रहे हैं, वो किसी लोकप्रिय और मालदार अभिनेत्री जैसे अनुष्का टाइप से शादी करना चाहते थे, मैं उसे वो सब दे नहीं सकती थी इसलिए उसने मुझे धोखा दिया। उसने तो हमारी बेटी तक का लिहाज नहीं किया। '

'मेड फॉर इच अदर' वाले कपल्स कहलाते थे शमी-हसीन

आज भले ही हसीन जहां क्रिकेटर शमी के खिलाफ आग उगल रही हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब दोनों बेइंतहा प्यार करते थे और उनकी गिनती 'मेड फॉर इच अदर' वाले कपल्स में होती थी। साल 2014 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था, कहते हैं कि शमी के घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे लेकिन शमी ने उनके खिलाफ जाकर हसीन से शादी की थी।

चार साल में मोहब्बत ने ली नफरत की शक्ल

लेकिन मात्र चार साल में ही रिश्ता नफरत और कड़वाहट में बदल गया और साल 2018 से ये दोनों अलग रह रहे हैं। शादी से दोनों को एक बेटी भी है, जो कि हसीन जहां के पास ही रहती है, जिससे ना मिल पाने की वजह से शमी काफी दुखी भी रहते हैं।

हसीन जहां ने लगाए थे शमी पर गंभीर आरोप

दोनों के रिश्ते की नफरत तब सामने आई जब हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, बेवफाई और कई महिलाओं से अफेयर होने के आरोप लगाए। हालांकि बीसीसीआई जांच में शमी मैच फिक्सिंग वाले आरोप में निर्दोष साबित हुए और आज भी टीम इंडिया के अहम सदस्य हैं लेकिन बीते पांच सालों में शमी-हसीन का रिश्ता बद से बदतर होता चला गया, हालांकि शमी ने हसीन को लेकर सार्वजनिक रूप से कभी कुछ नहीं कहा लेकिन हसीन जहां के वीडियो उनके खिलाफ अक्सर वायरल होते रहते हैं।

हसीन जहां को पहली शादी से दो बच्चे

मालूम हो कि शमी और हसीन की पहली मुलाकात एक मैच के दौरान हुई थी। हसीन जहां एक चियर गर्ल थीं। शमी के साथ उनकी ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी पश्चिम बंगाल के बीरभूम में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले सैफुद्दीन नामक युवक से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं।

साल 2010 में हुआ था हसीन का तलाक

सैफुद्दीन से हसीन जहां की शादी साल 2002 में हुई थी लेकिन साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। इस तलाक की वजह हसीन जहां का ग्लैमर के क्षेत्र में आगे बढ़ना था, जिसके खिलाफ सैफुद्दीन और उसका परिवार था। उसके दोनों बच्चे उसी के पास रहते हैं और अब उनका और हसीन जहां का कोई संबंध नहीं है।

कभी एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे आज उगलते हैं आग

तो वहीं इस डाइवोर्स के चार साल बाद हसीन को शमी से मोहब्बत हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली लेकिन ये शादी चार साल बाद टूट गई। दोनों अलग तो हो गए हैं लेकिन अभी तक तलाक की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। उनके करीबी अक्सर कहते हैं कि दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे लेकिन आज दोनों एक-दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते।

सोशल मीडिया पर छाए शमी और हसीन जहां छाए

हालांकि शमी ने हर बार हसीन जहां के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। फिलहाल सोशल मीडिया और शमी और हसीन जहां छाए हुए हैं और लोग उनको लेकर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+