Mohammed Shami की पिटाई करना चाहती थीं हसीन जहां, वीडियो देख बोले फैंस- लानत है तुम पर...
Mohammed Shami Hasin Jahan Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही मोहम्मद शमी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। मोहम्मद शमी ने साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था।
हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो
मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हसीन जहां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हसीन जहां ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस लगातार हसीन जहां को ट्रोल कर रहे हैं।

हसीन जहां ने जताई ये ख्वाहिश
सोशल मीडिया पर शमी को लेकर अक्सर विवादित बयान देने वाली हसीन जहां ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक महिला किसी शख्स की पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए हसीन जहां ने लिखा या अल्लाह यह मौका मैंने क्यों छोड़ा? हसीन जहां के इस कैप्शन को मोहम्मद शमी से जोड़कर देखा जा रहा है।
वीडियो में शख्स की पिटाई
वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि कोई महिला अपने पति को किसी और महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ती है। इसके बाद वह अपने पति के साथ-साथ उस महिला की भी जमकर पिटाई करती है। हसीन जहां के कैप्शन को देखकर लोग ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं कि वह शमी के साथ भी इसी तरह की हरकत करना चाहती थी।
फैंस ने किया ट्रोल
सोशल मीडिया पर हसीन जहां को लगातार फैंस की तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा शमी भाई आपसे लाख गुणा अच्छे हैं। आप पहले अपने आपको देख लो मैडम अच्छा होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा आप दोबारा चीयर लीडर का काम करना शुरू कर दो।












Click it and Unblock the Notifications