'तुमने जिसको ठुकराया था वो लड़का आज देश का हीरो है', भारत की जीत के बाद हसीन जहां हुई बुरी तरह ट्रोल

Hasin Jahan Troll: न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत 12 साल बाद एक बार फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही। भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 76 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने कमाल का प्रदर्शन किया।

मोहम्मद शमी का प्रदर्शन रहा दमदार (Hasin Jahan Troll)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी में भी अपना दमखम दिखाते नजर आये। भारतीय टीम की इस जीत में मोहम्मद शमी का योगदान भी अहम रहा। इस जीत के साथ ही वह देश के हीरो बन गए हैं। भारत की जीत के बाद मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ को फैंस सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

hasin jahan 1

हसीन जहां हुई बुरी तरह ट्रोल

भारत की जीत के बाद हसीन जहां सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गईं। भारतीय टीम की धमाकेदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने हसीन जहां को जमकर ट्रोल किया। कई लोगों ने उन्हें शमी को लेकर अपनी नकारात्मक टिप्पणियों के लिए याद दिलाया और उन्हें ग़लत ठहराया। दरअसल, मोहम्मद शमी को लेकर हसीन जहां सोशल मीडिया पर लगातार नकारात्मक कमेंट करती रही हैं, जिस कारण वह फैंस के निशाने पर बनी रहती हैं।

हसीन जहां ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां का विवाद मार्च 2018 में शुरू हुआ था। हसीन जहां ने आरोप लगाया कि शमी ने न सिर्फ उन्हें धोखा दिया बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए, जिसमें शमी पर अवैध संबंध रखने, घरेलू हिंसा करने और उनकी इज्जत को ठेस पहुंचाने का आरोप था। हसीन जहां ने दावा किया कि शमी के अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे, और उन्होंने कुछ वॉट्सऐप चैट्स और तस्वीरें भी सार्वजनिक की थीं।

मोहम्मद शमी ने इन सभी आरोपों का खंडन किया और उन्हें बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि हसीन जहां का आरोप पूरी तरह से गलत है और वह खुद उनके खिलाफ बदनामी फैलाने की कोशिश कर रही हैं। शमी ने यह भी कहा कि उनका और हसीन जहां का विवाह में कई समस्याएं थीं, लेकिन उन्होंने कभी भी उन पर हिंसा नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+