'जिसको सरकार से बढ़ावा मिल रहा है...', शमी की अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने फिर उगला जहर

Hasin Jahan News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग हुई उनकी पत्नी हसीन जहां हमेशा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ-न-कुछ ऐसा पोस्ट करती हैं, जिसको लेकर वो ट्रोल हो जाती हैं। खासकर विश्वकप 2023 के बाद हसीन जहां सोशल मीडिया पर शमी की काफी आलोचना कर चुकी हैं।

अब हसीन जहां का एक और पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें वह भारत के लोगों के मानसिकता पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बिहार के पटना के मशहूर खान सर का वीडियो शेयर कर, विवादित कमेंट किया है।

Hasin Jahan Mohammed Shami

हसीन जहां ने पटना वाले खान सर का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ''भारत में 80% लोग बलात्कारी मानसिकता के हैं, बस कानून और विकसित समाज के कारण बलात्कार कम हो गया है। लेकिन हर एक जगह औरतों का रेप ही होता है, बस फर्क इतना है कि ज्यादातर औरतें कामयाबी के लिए, रेप के साथ समझौता कर लेती हैं।''

हसीन जहां ने आगे लिखा, ''हमारे देश से व्यभिचार खत्म करने के लिए तलाक के केस बढ़ गए हैं। इसलिए रेप से समझौता करने की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बलात्कारियों की सोच अभी भी सोशल मीडिया पर कमेंट्स में देखा जा सकता है, जिसको सरकार से पूरा समर्थन और बढ़ावा दिया जा रहा है।''

खान सर इस वीडियो में झारखंड में हुए विदेशी महिला के गैंगरेप का जिक्र कर रहे हैं। खान सर वीडियो में बता रहे हैं कि स्पेन के कपल के साथ जो भारत में हुआ, उससे भारत की बहुत बेइज्जती होगी।

जानिए मोहम्मद शमी और हसीन जहां के रिश्ते के बारे में?

हसीन जहां एक मॉडल हैं। मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी 6 जून 2014 को हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही हसीन जहां और मोहम्मद शमी के रिश्ते में खटास आ गई थी।

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हसीन जहां से शमी पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने का भी गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल मोहम्मद शमी और हसीन जहां का तलाक लंबित है। मोहम्मद शमी और हसीन जहां का की एक बेटी भी है, जो हसीन जहां के साथ रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+