'पागल आवारा से डराना होता तो पहले ही डर जाती', मोहम्मद शमी को लेकर हसीन जहां का पोस्ट वायरल!
Hasin Jahan Cryptic Post Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मैदान पर अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी शुरू से ही सुर्खियों में रही है। शमी ने 2014 में हसीन जहां से शादी की थी और दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन दोनों के रिश्ते में लंबे समय से दरार है और मामला तलाक तक पहुंच गया।
हसीन जहां ने शेयर किया पोस्ट (Hasin Jahan Cryptic Post Viral)
हसीन जहां अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर कर सुर्खियां बटोरी हैं। इस पोस्ट में उन्होंने साफ तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों से संकेत मिलते हैं कि यह पोस्ट किसी को जवाब देने के लिए डाला गया है। फैंस इस पोस्ट को मोहम्मद शमी से जोड़कर देख रहे हैं।

पोस्ट में लिखी ये बात
हसीन जहां ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पागल आवारा कुत्तों से डरना होता मुझे तो 2018 में ही डर जाती। जितना चाहे जोर लगा लो मुझे डराने की, झुकाने की, बर्बाद करने की। मैं अल्लाह के करम से और मजबूत और मजबूत बनती जाऊंगी इंशाअल्लाह। ऐसा पहली बार नहीं है कि हसीन जहां ने इस तरह का पोस्ट शेयर किया हो। इससे पहले भी वह इस तरह के पोस्ट शेयर करती रही हैं।
शमी पर लगाए थे कई गंभीर आरोप
गौरतलब है कि 2018 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से दोनों के बीच रिश्ते और खराब हो गए। हाल ही में हसीन जहां ने शमी पर यह आरोप भी लगाया था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड्स के बच्चों पर ज्यादा खर्च करते हैं, लेकिन अपनी बेटी की फिक्र नहीं करते।
शमी का जवाब जो बीत गया, सो बीत गया
इन सब विवादों के बीच मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अपने अतीत पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि जो बीत गया, सो बीत गया। मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता, न खुद को। मेरा फोकस सिर्फ क्रिकेट पर है। मुझे इन विवादों की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications