मोहम्मद शमी ने खरीदी Jaguar F-type स्पोर्ट्स कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) हमेशा लाइम लाइट में बने रहते हैं। शमी उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जो लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं।
नई दिल्ली, जुलाई 23: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) हमेशा लाइम लाइट में बने रहते हैं। शमी उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जो लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं। तेज गेंदबाज ने जगुआर F-टाइफ स्पोर्ट्स कार खरीदी है। शोरूम में इस कार की चाभा लेते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में शमी अपनी लाल रंग की लग्जरी कार के साथ खड़े हैं।
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो बने Sanju Samson, बल्ले से फेल होने के बाद भी किया करिश्मा

करोड़ों में है कार की कीमत
मोहम्मद शमी की इस जगुआर कार की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है। इस कार की कीमत 98.13 लाख रुपए बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानी जाए तो यह F-टाइप कार 5 से 7 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इस टू सीटर कार की टॉप स्पीड 250 kmph है। शमी की इस जगुआर कार में दो पेट्रोल इंजन 1997 CC और 5000 CC का ऑप्शन है। दोनों इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन दिया गया है।

कार में हैं कमाल के फीचर्स
शमी ने जो कार खरीदी है, उसको पिछले साल ही भारत में लॉन्च किया गया था। ये करोड़ों की कार कई बेहरतीन फीचर्स से लैस है। जगुआर F-टाइप R-डायनेमिक में दो सीटर केबिन दिया गया है, जिसमें 12-वे एडजस्टेबल परफॉर्मेंस लेदर सीट्स, फ्लेम रेड स्टिचिंग के साथ डिजाइनर डैशबोर्ड, एम्बिएंट लाइट्स और मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
सुरक्षा के लिए इस कार में मल्टीपल एयरबैग, ऑटोमेटेड इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन-कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

लग्जरी कारों के शौकिन हैं शमी
मोहम्मद शमी को गाड़ियों का बड़ा ही शौक है। उनके पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। शमी के पास जगुआर के अलावा बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और ऑडी जैसी कारे हैं। उनके पास इसके अलावा टोयोटा फॉच्यूर्नर एसयूवी भी है। एक वेबसाइट के अनुसार, भारतीय तेज गेंदबाज की नेटवर्थ करीब 45 करोड़ रुपये है। शमी की वर्तमान में मासिक कमाई करीब 1.60 से 70 लाख और सालाना करीब 8 से 9 करोड़ रुपये के बीच है। बीसीसीआई से सालाना कॉन्ट्रेक्ट के तहत उनको 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। IPL-15 में भी गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 6.25 करोड़ में खरीदा था।

वेस्टइंडीज सीरीज से मिला आराम
मोहम्मद शमी को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर वो कमाल की लय में नजर आए थे। एजबेस्टन में खेले गए रिशेड्यूल पांचवें टेस्ट में उन्होंने 2 विकेट लिए थे, जबकि वनडे सीरीज के 3 मुकाबलों में वह 4 खिलाड़ियों को आउट करने में सफल रहे थे। अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए शमी को टीम इंडिया की गेंदबाजी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications