'हम IPL कह रहे हैं, दुनिया से पूछों PSL ही सबसे मुश्किल लीग है', मोहम्मद रिजवान ने किया दावा

पीएसएल अपने 8वें एडिशन में प्रवेश कर रही है जहां पर ड्रॉफ्ट में 500 के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने इसको दुनिया की सबसे मुश्किल लीग बताया है।

Mohammed Rizwan

पाकिस्तान सुपर लीग देखते ही देखते अपने 8वें एडिशन में प्रवेश कर चुकी है जिसका मसौदा गुरुवार को रखा गया। इस दौरान कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मौजूदगी रही जिसमें पूर्व क्रिकेटर भी शामिल थे। पाकिस्तान सुपर लीग आईपीएल को दिया गया एक जवाब है क्योंकि बाद में दुनिया के लगभग सभी बड़ी क्रिकेट बोर्ड ने अपनी एक लीग बनाने को लेकर काफी गंभीरता दिखाई। हालांकि कम ही लीग आईपीएल जैसी लोकप्रियता का आनंद लेती हैं लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग उनमें से एक है।

आईपीएल दुनिया में सबसे मुश्किल टी20 लीग के तौर पर प्रतिष्ठित है

आईपीएल दुनिया में सबसे मुश्किल टी20 लीग के तौर पर प्रतिष्ठित है

पीसीबी और पाक खिलाड़ियों की ओर से पीएसएल को बार-बार आईपीएल से बेहतर बताने पर जोर दिया जाता रहा है। कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने भी कहा है कि पीएसएल का बॉलिंग लेवल आईपीएल से बेहतर होता है। हालांकि आईपीएल दुनिया में सबसे मुश्किल टी20 लीग के तौर पर प्रतिष्ठित है लेकिन पाक विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने पीएसएल का ज्यादा मुश्किल बताया है। पीएसल मसौदा कार्यक्रम के दौरान रिजवान ने पत्रकारों ने बात करते हुए ये सब कहा।

पीएसएल ने दुनिया को हैरान किया है- रिजवान

पीएसएल ने दुनिया को हैरान किया है- रिजवान

रिजवान कहते हैं, हमको पता है पीएसएल ने दुनिया को हैरान किया है। शुरू में बातें हो रही थी कि पीएसएल कामयाब नहीं होगा, लेकिन अभी हमें खुद, एक खिलाड़ी के तौर पर फील हो रहा है कि ये पीएसएल ने क्या धूम मचा दी है दुनिया में। हम कह रहे हैं कि आईपीएल है, लेकिन इस समय दुनिया के खिलाड़ियों से पूछा जाए, जो यहां से खेलके जाते हैं, वो कह रहे हैं कि दुनिया की सबसे मुश्किल लीग पाकिस्तान की है। इधर से कोई रिजर्व प्लेयर होता है तो वो भी इंटरनेशनली बेंच पर बैठा होता है। पाकिस्तान की मजबूत बैंच स्ट्रैंथ में पीएसएल का काफी अहम किरदार है।

ड्रॉफ्ट में 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

ड्रॉफ्ट में 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

पीएसएल के ड्रॉफ्ट में 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विदेशी खिलाड़ियों में डेविड मिलर, सिकंदर रजा, मोइन अली, रोवमन पॉवेल, इमरान ताहिर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं जो अगले सीजन दिखाई देंगे। ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में भी खेलते हैं। बाबर आजम पेशावर जाल्मी की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं और वे कप्तान के तौर पर वहाब रियाज को रिप्लेस करेंगे। इसी बीच मोहम्मद हफीज, कामरान अकमल और अहमद शहजाद को छह टीमों में कोई जगह नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+