'एक IPL का सितारा तैयार था, उसको फिर भी वर्ल्ड कप में नहीं लिया', कैफ ने बताई टीम इंडिया की गलती
आज से न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) में खेली जा रही टी20 सीरीज के साथ भारतीय टीम के आगे बढ़ने का समय भी शुरू हो चुका है। रोहित, कोहली, राहुल, अश्विन जैसे सीनियरों की छांव में काफी क्रिकेट खेल चुकी टीम को अब अपने युवाओं को तपाना है और अगले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए तैयार करना है जो 2 साल बाद होगा। आने वाले समय में टी20 फॉर्मेट का हल्ला और मचना तय है और वनडे क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से घट रही है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये नई टीम बनाने का समय है। इसके लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है।

ऐसी प्रतिभा आसानी से नहीं मिलती है
इस 16 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी होंगे जो कंसिस्टेंसी से दोस्ती करने की ओर देख रहे होंगे क्योंकि ऐसी प्रतिभा आसानी से नहीं मिलती है और वह इतनी आसानी से फिर जाया भी नहीं होती है। सैमसन अभी तक सिर्फ बेकार ही हुए हैं क्योंकि उनको 2015 में टी20 डेब्यू देखने को मिला था लेकिन अब तक 16 ही मैच खेल पाए हैं। इसका कारण हैं उनके प्रदर्शन में एक जैसी परफॉर्म देने की जबरदस्त नाकाबिलियत। इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे बड़ा आपका कोई दुश्मन नहीं क्योंकि यहां पर प्रतिभा से ज्यादा मैदान पर आपने क्या किया वह गिना जाता है।

एक खिलाड़ी रेडी था, लेकिन उसको वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया
उम्मीद है भारत के पास अब अनेकों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए मौकों का गुच्छा मौजूद रहेगा। सैमसन का उभार हो सकता है और इस बार लुका-छिपी का खेल खत्म कर सामने आकर लगातार भारतीय टीम में खेलने वाली बात है। पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि सैमसन तो ऑस्ट्रेलिया के लिए भी रेडी थे जहां पर हाल में टी20 वर्ल्ड कप सम्पन्न हुआ है लेकिन उनको सेटअप का हिस्सा नहीं बनाया गया।
कैफ ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत करते हुए बताया, भविष्य की बात करें तो मुझे लगता है एक खिलाड़ी रेडी था, लेकिन उसको वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया। संजू सैमसन नंबर पांच पर खेलने के लिए रेडी था। वह कई सालों से आईपीएल खेल रहा है और राजस्थान रॉयल्स की टीम का कप्तान भी है। उसने उनको इस साल फाइनल तक ले जाने के लिए गाइड भी किया था।

संजू सैमसन-
सैमसन ने अभी तक 15 पारियों में 135.15 के औसत से 296 रन बनाए हैं जिसमें एक हॉफ सेंचुरी मारी गई है।
कैफ आगे कहते हैं कि, सैमसन ने विंडीज के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेली थी। जब दो तीन विकेट गिर गए थे तब वह बैटिंग के लिए आया और अटैक करना शुरू कर दिया। उसके पास स्पिनरों को हिट करने की क्षमता है और वह चौके-छक्के आराम से लगाता है। वह वर्ल्ड कप के लिए रेडी था लेकिन खिलाया नहीं गया। ये एक गलती थी।
भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कर रही है जिसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications