महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद कैफ की मुलाक़ात, सोशल मीडिया पर फोटो हो गये वायरल

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैम्पियन बनाने के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। मुंबई में उनका ऑपरेशन हुआ था।

MS Dhoni

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपने घुटने का ऑपरेशन कराया है। उनसे मोहम्मद कैफ ने मुलाक़ात की। धोनी से कैफ की मुलाक़ात के फोटो भी सामने आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाक़ात के समय धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद रहीं।

धोनी के परिवार से कैफ भी अपने परिवार के साथ मिले। कैफ की पत्नी और बेटा कबीर भी थे। इसके अलावा धोनी ने कैफ के बेटे के साथ अलग से फोटो क्लिक कराकर उसका दिन बना दिया। कैफ ने ये फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए इस मुलाक़ात के बारे में जानकारी दी।

कैफ ने लिखा हम आज महान व्यक्ति और उनके परिवार से एयरपोर्ट पर मिले। वह सर्जरी के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। बेटा कबीर सुपर हैप्पी है क्योंकि धोनी ने उसको बताया कि वह भी बचपन में उसकी तरह फुटबॉल ही खेला करते थे। जल्दी ठीक हो जाओ चैम्प, अगले सीजन फिर मिलेंगे।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में चोट के बाद भी खेलते चले गए थे और टीम को चैम्पियन बनाकर ही माने। घुटने की चोट के कारण मैदान पर उनको लंगड़ाकर चलते हुए भी देखा गया है। हालांकि वह टीम हित में खेलते रहे। निचले क्रम में बैटिंग करने के लिए आते थे।

आईपीएल में चेन्नई को पांचवां खिताब दिलाने के बाद धोनी ने घुटने की सर्जरी कराने के बारे में सोचा। वह सफल सर्जरी के बाद वापस अपने घर गए हैं। मुंबई में उनके घुटने का ऑपरेशन किया गया था। हालांकि फ़िलहाल उनको ठीक होने तथा रिकवरी में समय लगने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+