'कुछ भी कर लो शमी भाई वापस नहीं आने वाले हैं', हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो, हो गई ट्रोल
Hasin Jahan trolled by Fans: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर हसीन जहां अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिस वजह से वह लोगों की नजरों में बनी रहती हैं। इस लेटेस्ट पोस्ट ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर ला दिया है।
'कुछ भी कर लो शमी भाई वापस नहीं आने वाले हैं'
वीडियो में हसीन जहां कहती हैं, 'अगर बंद हो जाएगी मेरी आंखे...। दरअसल, ये जीत फिल्म का गाना है जिस पर हसीन जहां ने रील शेयर किया है। जिसके बाद फैंस के कमेंट्स की झड़ी लग गई। एक यूजर ने कमेंट किया कि इसमें कोई शक नहीं है। जबकि दूसरे ने कमेंट किया अगर शमी भाई के रहते भी नहीं सुधरी तो अब कैसे सुधरेगी? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुछ भी कर लो शमी भाई वापस नहीं आने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं हसीन जहां
हसीन जहां की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इस वजह से वह सुर्खियों में भी रहती हैं। उनके पोस्ट फैंस का ध्यान आकर्षित करते हैं। मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच चल रहा विवाद उनकी जिंदगी का अहम पहलू रहा है। दोनों अपने अनसुलझे मुद्दों के कारण पिछले कुछ समय से अलग-अलग रह रहे हैं। अलग होने के बावजूद उन्होंने अभी तक तलाक नहीं लिया है।
मोहम्मद शमी के खिलाफ आरोप
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर विवाहेतर संबंध रखने और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों की शादी 7 अप्रैल 2014 को हुई थी। 2018 में हसीन ने शमी के खिलाफ मारपीट, बलात्कार, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया था। शमी के भाई के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन कानूनी लड़ाइयों ने उनके रिश्ते की जटिलता और सार्वजनिक जांच को और बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications