'जाहिल औरत को रमजान के महीने भी शर्म नही आ रही', होली मनाने पर हसीन जहां हुईं ट्रोल

Hasin Jahan troll by fans: भारत में होली का त्योहार लोगों को जोड़ने का काम करती है। ऐसा कहा जाता है कि होली के दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। होली के दिन प्यार के रंगों में हर कोई डूबा हुआ नजर आता है। इस बार होली और रमजान संयोग से एक साथ पड़ रहे हैं। लेकिन ऐसे में बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकार तक होली को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।

हसीन जहां हो गई बुरी तरह ट्रोल (Hasin Jahan troll by fans)

हसीन जहां ने होली के मौके पर अपनी बेटी आयरा की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में आयरा के चेहरे पर रंग लगा हुआ नजर आ रहा है। हसीन जहां अपनी बेटी से बहुत प्यार करती हैं। यही वजह है कि वह अक्सर अपनी बेटी से जुड़ी हर चीज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन हसीन जहां होली के दिन की तस्वीर शेयर करने की वजह से फैंस के निशाने पर आ गई हैं।

Hasin Jahan 1

फैंस कर रहे हैं ट्रोल

होली का त्योहार आमतौर पर रंगों, मस्ती और खुशियों का होता है, लेकिन कभी-कभी तस्वीरें या पोस्ट विवाद का कारण बन जाती हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर के नीचे कमेंट में लिखा कि जाहिल औरत को रमजान के महीने भी शर्म नही आ रही। इसके अलावा भी कई फैंस हसीन जहां को लगातार ट्रोल करने का काम कर रहे हैं। कुछ फैंस उन्हें नसीहत दे रहे हैं कि वह इस तरह की हरकतें करना बंद कर दें।

शमी से अलग हो चुकी हैं हसीन जहां

हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन दोनों की शादी में बाद में कई विवाद सामने आए। हसीन जहां और शमी के बीच अलगाव का कारण शमी पर उनके द्वारा लगाए गए आरोप थे। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, दुराचार और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। इसके अलावा, हसीन जहां ने यह भी दावा किया था कि शमी के अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे और वह उन्हें धोखा दे रहे थे। इन आरोपों के बाद दोनों के बीच रिश्तों में खटास आ गई और 2018 में हसीन जहां ने शमी से तलाक की मांग की।

हालांकि मोहम्मद शमी ने इन आरोपों को सिरे से नकारा और कहा कि वह बेवकूफ नहीं हैं कि किसी अन्य महिला के साथ संबंध बनाएंगे, जबकि उनकी पत्नी उनके साथ है। इस विवाद के बाद शमी ने अपने करियर पर भी असर पड़ा, लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट में वापसी की और अपनी छवि को सुधारने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+