पाकिस्तानी टीम का नया कप्तान हुआ घोषित, बाबर के खास आदमी को मिली जिम्मेदारी, अंग्रेजी बोलने में हाथ है तंग

Mohammad Rizwan new captain Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सफेद गेंद टीम की घोषणा करने के बाद अब टीम में नया कप्तान बनाया गया है। बाबर आज़म इस टीम के कप्तान थे लेकिन उनके पद छोड़ने के बाद किसी नए नाम की घोषणा की जानी थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने रविवार को एक प्रेस वार्ता करते हुए नये कप्तान की घोषणा कर दी। पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे में सफेद गेंद सीरीज खेलने के लिए जाने वाली है। वनडे और टी20 प्रारूप में मुकाबले खेले जाने हैं।

pakistan team

दरअसल पाकिस्तान की सफेद गेंद टीमों की कप्तानी अब मोहम्मद रिज़वान को दी गई है। प्रेस वार्ता के दौरान रिजवान भी मौजूद थे। वनडे और टी20 में वही कप्तानी करेंगे टेस्ट क्रिकेट में पहले से ही शान मसूद के पास जिम्मेदारी है। अब ऑस्ट्रेलिया में रिजवान की कप्तानी देखने को मिलेगी।

गौरतलब है कि हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की बुरी तरह हार के बाद बाबर आज़म ने कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले पिछले साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप के बाद भी बाबर ने कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन उनको फिर से जिम्मेदारी दी गई थी।

रिजवान को कप्तान बनाने के अलावा सलमान अली आगा को उपकप्तान बनाया गया है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए बाबर आज़म और शाहीन शाह शाह अफरीदी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। दोनों को आराम दिए जाने की बात कही गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दोनों टीम में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+