'लड़की की तरफ ना तो मैं देखता हूं और ना ही फोटो खिंचवाता हूं', जानिए पाकिस्तानी खिलाड़ी ने क्यों कहा ऐसा

हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान को एशिया कप 2022 में शुक्रवार यानी कि आज एक बेहद अहम मुकाबला खेलना है। एशिया कप में बने रहने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में हांगकांग के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी

नई दिल्ली, 2 सितंबर। हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान को एशिया कप 2022 में शुक्रवार यानी कि आज एक बेहद अहम मुकाबला खेलना है। एशिया कप में बने रहने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में हांगकांग के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। पाकिस्तान की टीम अगर आज जीत दर्ज करने में सफल हो जाती है तो वह सुपरफोर में एंट्री ले लेगी। जिसके बाद रविवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी।

मोहम्मद रिजवान का वीडियो वायरल

मोहम्मद रिजवान का वीडियो वायरल

मैच से पहले मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक भारतीय लड़की के साथ सेल्फी लेने की गुजारिश को ठुकरा देते हैं। हालांकि, काफी कहने के बाद वह सेल्फी लेने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन इस दौरान वह उस लड़की से काफी दूर खड़े रहते हैं। मोहम्मद रिजवान ने लड़की के पूछे जाने पर बताया कि आखिर क्यों वह लड़कियों से दूरी बनाकर रखते हैं।

लड़की की तरफ ना तो मैं देखता हूं और ना ही फोटो खिंचवाता हूं

लड़की की तरफ ना तो मैं देखता हूं और ना ही फोटो खिंचवाता हूं

वीडियो में जब लड़की रिजवान को साथ में फोटो क्लिक कराने के लिए कहती है तो उस पर रिजवान कहते हैं कि लड़की की तरफ ना तो मैं देखता हूं और ना ही फोटो खिंचवाता हूं। लड़की के मुताबिक रिजवान लड़कियों के साथ सेल्फी खिंचाने में असहज महसूस करते हैं। रिजवान का कहना है कि वो महिलाओं की वो बहुत ज्यादा इज्जत करते हैं और इस वजह से वह उनसे दूर ही रहते हैं।

एशिया कप की तैयारियों के दौरान का है वीडियो

एशिया कप की तैयारियों के दौरान का है वीडियो

हांगकांग के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रिजवान ने लड़की से कहा कि मैं लड़की के साथ अकेले फोटो नहीं खिंचवा सकता हूं। रिजवान ने कहा कि इस समय मेरे साथ मेरे फिजियो भी है, आप अगर चाहे तो उनके साथ पिक्चर क्लिक करा सकती हैं। बता दें कि यह वहीं भारतीय लड़की हैं जिनके साथ हसन अली की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी।

फैंस के साथ भी खिंचवाई तस्वीरें

यू-ट्यूब पर नजर आने वाली यह लड़की हसन अली के आई लव इंडिया वाले वीडियो में वायरल हुई थी। जिसका पाकिस्तानी फैंस ने खासा विरोध भी किया था। वहीं बात अगर रिजवान की करें तो उन्होंने कुछ पुरुष क्रिकेट फैंस के साथ फोटो क्लिक कराई और इस दौरान रिजवान काफी सहज नजर आए। उन्होंने पुरुषों के कंधों पर हाथ रखकर भी तस्वीरें खिंचवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+