Shimron Hetmyer की वाइफ किसी फिल्मी हीरोइन से कम नहीं! जानें पहली मुलाकात की दिलचस्प कहानी

MLC Shimron Hetmyer wife: वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर हाल ही में एमएलसी के एक मैच में आखिर गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई है। मेजल लीग क्रिकेट (MLC) के 18वें मैच में Seattle Orcas ने MI New York का पीछा करते हुए कुल 238 रनों का रिकॉर्ड टारगेट हासिल किया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो शिमरोन हेटमायर रहे। इस जीत के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

शिमरोन के सफलता में पत्नी का बड़ा हाथ (MLC Shimron Hetmyer wife)

क्रिकेट के मैदान में जब-जब शिमरोन हेटमायर बल्ला घुमाते हैं, तब-तब उनके छक्के दर्शकों के दिलों पर छा जाते हैं। लेकिन इन कामयाबी के पीछे एक चेहरा है जो हमेशा परदे के पीछे रहता है। हम बात कर रहे हैं उनकी पत्नी निरवाणी उमराव की। निरवाणी एक मॉडल और बिजनेसवुमन हैं। 28 साल की निरवाणी का कद 163 सेमी है और उनका आत्मविश्वास किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं। उन्होंने हमेशा शिमरोन को मैदान के बाहर से मोटिवेट किया है।

Shimron Hetmyer 1

ऐसे हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

इन दोनों की लव स्टोरी सोशल मीडिया से शुरू हुई। दोनों की पहली बात फेसबुक पर हुई थी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर एक दिन क्रिसमस पर हेटमायर ने उन्हें प्रपोज किया और शादी की पेशकश की। साल 2022 में इन दोनों की जिंदगी में एक नया मेहमान आया। दरअसल, इस साल हेटमायर पिता बने और नेट हेटमायर की एंट्री इस कपल की जिंदगी में हुई।

मीडिया से दूर रहती हैं निरवाणी

हेटमायर ने एक मैच तक छोड़ दिया था सिर्फ इसलिए कि वो अपने बेटे के जन्म के समय पत्नी के साथ रह सकें। निरवाणी भले ही मीडिया से दूर रहती हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके 34.5 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहां वो अपनी जिंदगी की झलकियां और बेटे के प्यारे पल शेयर करती हैं। निरवाणी का संबंध भारतीय मूल से है, लेकिन वो वेस्ट इंडीज़ की नागरिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+