आखिरी बॉल, 6 रन और जीत! MLC में बना इतिहास, छक्के के साथ टूटा रिकॉर्ड
MLC Shimron Hetmyer: एमएलसी 2025 में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर ने इतिहास रच दिया है। हेटमायर ने किरोन पोलार्ड की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर सिएटल ओरकाज़ को 238 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा कराते हुए शानदार जीत दिला दी। यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया, जहां हर क्रिकेट फैन की धड़कनें उस आखिरी गेंद पर थम गई थीं।
आखिरी गेंद पर जड़ दिया छक्का (MLC Shimron Hetmyer)
एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने अपने भरोसेमंद गेंदबाज किरोन पोलार्ड को अंतिम ओवर सौंपा। जिसमें सिएटल को 9 रन चाहिए थे। हेटमायर के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे नंबर 9 बल्लेबाज जैसी सिंह स्ट्राइक बदलने के लिए भी संघर्ष कर रहे थे। आखिरी गेंद तक पहुंचते-पहुंचते 6 रन की जरूरत थी। पोलार्ड ने शरीर की तरफ लेंथ बॉल डाली, लेकिन गेंद ज्यादा लेग साइड चली गई। हेटमायर ने झुकते हुए उसे विकेटकीपर के ऊपर से डीप फाइन लेग पर भेज दिया और गेंद सीधे छक्के के लिए बाहर चली गई।

शिमरोन हेटमायर बने जीत के हीरो
इस धमाकेदार जीत के साथ सिएटल ओरकाज़ ने 10 मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया और हेटमायर बन गए टीम के सुपरहीरो। हेटमायर की पारी तब शुरू हुई जब टीम 107/4 के स्कोर पर थी। उन्होंने खुद को स्ट्राइक पर रखा और 16वें और 19वें ओवर में क्रमशः 18 और 23 रन बटोरते हुए रनरेट को कंट्रोल में रखा। चोट से जूझते हुए भी उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी की।
जानिए मैच के बाद क्या कहा?
शिमरोन हेटमायर ने इस मुकाबले को जीतने के बाद कहा कि ये जीत मेरे लिए खास है क्योंकि पिछला मैच बहुत दुखद रहा था, और हम जीत के करीब पहुंचकर चूक गए थे। लेकिन इस बार मैंने ठान लिया था कि अब इस मैच को अंत तक लेकर जाऊंगा और चोट की वजह से ज्यादा दौड़ नहीं सकता था, इसलिए मैंने ज्यादा चौके-छक्कों पर फोकस किया। इस जीत ने न सिर्फ ओरकाज़ की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं, बल्कि फैंस के दिलों में भी जोश भर दिया है। MLC 2025 के इस मुकाबले को लंबे समय तक याद किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications