Mithali Raj हैदराबाद में रहती हैं लेकिन राजस्थान से खास कनेक्शन, क्या है इसकी दिलचस्प कहानी?
Mithali Raj: मिताली राज आज वर्ल्ड क्रिकेट में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में मिताली ने बड़ी-बड़ी टीमों को धूल चटाकर धमाका किया है। वह भारतीय टीम की कप्तानी भी रही हैं और दो बार वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि टीम को जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला, यह मलाल उनको भी होगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद मिताली राज ने खेल का दामन नहीं छोड़ा। वह इसके साथ ही जुड़ी रही हैं। इंटरनेशनल मैचों के दौरान कमेंट्री और ब्रॉडकास्ट में मिताली राज आगे रहती हैं। इस तरह वह गेम से खुद को अलग नहीं समझती हैं।

भारतीय टीम के लिए मिताली ने तीनो प्रारूप में खेला है और अपने बल्ले का जादू चलाया है। सबसे ज्यादा जलवा एकदिवसीय क्रिकेट में देखने को मिला है। वहां उन्होंने 232 मैचों में 7805 रन बनाए हैं। उनका औसत 50 से ज्यादा का रहा है। टी20 में उनके बल्ले से 2364 रन आए हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में वह 699 रन बनाने में सफल रही हैं।
Mithali Raj कहाँ रहती हैं
पूर्व भारतीय महिला कप्तान एक तमिल परिवार से आती हैं लेकिन हैदराबाद में रहती हैं। खेल को अलविदा कहने के बाद हैदराबाद ही उनका ठिकाना है। वह भारतीय टीम से पहले एयर इंडिया के लिए भी खेला करती थीं और टीम इंडिया में आने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Mithali Raj का राजस्थान कनेक्शन
हैदराबाद में रहने वाली मिताली राज को राजस्थान के लोग अपना मानते हैं। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है क्योंकि उनका जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ है। उनके पिता दोरई राज इंडियन एयरफ़ोर्स में वॉरंट ऑफिसर थे। 3 दिसम्बर 1982 को मिताली का जन्म जोधपुर में ही हुआ था। इस वजह से राजस्थान के लोग उनको अपना मानते हैं।
शादी को लेकर क्या हैं मिताली के विचार
42 साल उम्र होने के बाद भी मिताली राज ने शादी नहीं की है, वह अब तक अनमैरिड ही हैं। एक बार इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं जिसको चाहती हूँ, वह पहले से ही मैरिड है। मिताली ने शादी को लेकर कोई संकेत भी नहीं दिया है। अनमैरिड रहते हुए वह अपने जीवन का लुत्फ़ उठा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications