Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय क्रिकेट की 'महिला सचिन' ने करियर को कहा अलविदा, आंकड़ों में देखें उपलब्धियां

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट की महिला सचिन तेंदुलकर कही जाने वाली पूर्व कप्तान मिताली राज ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है। मिताली राज ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान किया है और इसको लेकर एक भावुक संदेश लिखा है। अपने संदेश में मिताली राज ने बीसीसीआई अधिकारियों और टीम के साथी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया है जिन्होंने उनका समर्थन किया है। मिताली राज ने महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर को अलविदा कहा है और अगले कुछ समय तक इसी पर रहने वाली हैं।

Mithali raj

मिताली राज ने साल 1999 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था और इसके तुरंत बाद ही वो भारतीय टीम का अहम हिस्सा बन गई थी। वो एक के बाद एक लगातार अच्छी पारियां खेलती नजर आई और कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। मध्यक्रम में टीम की पारी को संभालने और अंत में तेजी से रन बनाने का काम किया और कई उपलब्धियां अपने नाम की। उनकी कप्तानी में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया और अब टीम का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। आइये एक नजर मिताली राज के करियर की उपलब्धियों पर डालते हैं-

और पढ़ें: 'जब मुझे भारतीय टीम में जगह मिली तो वो मेरे पास थे', उमरान ने बताया सेलेक्शन पर क्या बोले थे डेल स्टेन

वनडे क्रिकेट में रचे हैं कई इतिहास

वनडे क्रिकेट में रचे हैं कई इतिहास

मिताली राज ने महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का कारनामा किया है और 7805 रन के साथ अपने करियर को अलविदा कहा है। इस दौरान उन्होंने 71 एकदिवसीय अर्धशतकीय पारियां भी खेली जो कि महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगाई गई पारियां हैं। मिताली राज महिला विश्वकप में भारत के लिये सबसे ज्यादा रन (1321) बनाने वाली क्रिकेटर भी हैं जबकि ओवरऑल लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज हैं। वो भारतीय महिला क्रिकेटर की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा शतक (7) लगाने वाली खिलाड़ी भी हैं।

रनों का पहाड़ लगा चुकी हैं मिताली राज

रनों का पहाड़ लगा चुकी हैं मिताली राज

मिताली राज ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिये टी20 प्रारूप में भी शानदार प्रदर्शन किया और 2019 में अपने टी20 करियर को अलविदा कह दिया। वह भारत के लिये महिला टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन (2364) बनाने वाली क्रिकेटर भी बनी हैं। इतना ही नहीं वो महिला क्रिकेट में 10 हजार रनों के आंकड़े को पार करने वाली इकलौती खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने 10868 रन बनाये हैं।

करियर में यह आंकड़े भी हुए हैं उनके नाम

करियर में यह आंकड़े भी हुए हैं उनके नाम

मिताली राज दुनिया की इकलौती क्रिकेटर हैं जिन्होंने 6 महिला विश्वकप में भाग लिया है। महिला टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में 214 रनों की पारी खेली थी जो कि आज भी टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर है। मिताली राज ने महिला वनडे क्रिकेट में सबसे छोटी उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है जो कि उन्होंने महज 16 साल 205 दिन की उम्र में लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने महिला क्रिकेट में सबसे लंबा करियर (22 साल 274 दिन) भी अपने नाम करने का काम किया है।

Mithali raj

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+