Alyssa Healy के भारत आते ही चमक गई मिशेल स्टार्क की किस्मत, KKR की जीत के बाद क्रिकेटर ने खोला राज

IPL 2024 Final: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जीत के साथ ही आईपीएल 2024 का समापन हो गया। केकेआर ने 10 साल के इंतजार के बाद आईपीएल की तीसरी ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस बीच तेंज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने आईपीएल में वापसी में मदद करने का श्रेय पत्नी एलिसा हीली (Alyssa Healy) को दिया।

टी20 लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदे जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के कंधों पर काफी उम्मीदें थीं। दरअसल, वह इस कैश-रिच टी20 लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

Mitchell Starc Alyssa Healy

शुरुआत में करना पड़ा आलोचनाओं का सामना
हालांकि, अपने पहले 2 मैचों में बिना एक भी विकेट लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्हें शुरुआत में परेशानी का सामना करना पड़ा। लीग चरण के अंतिम चरण में अपने पैर जमाने से पहले वह टूर्नामेंट के अधिकांश भाग में संघर्ष करते रहे। इसके लिए उन्हें भारी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

पति को चीयर करती नजर आईं एलिसा हिली
इस दौरान स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली भी मैच के दौरान अपने पति को चीयर करती नजर आईं। हीली, जो ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान भी हैं, को पहली बार वानखेड़े स्टेडियम में हार्दिक पंड्या की एमआई के खिलाफ केकेआर के मैच में देखा गया था। तब से स्टार्क ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्टार्क ने कहा कि हीली की मौजूदगी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा। स्टार्क ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, 'एलिसा के आने के बाद से सब कुछ बेहतर हो गया है।'

आईपीएल में स्टार्क का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
प्लेऑफ़ और फ़ाइनल में, स्टार्क ने दिखाया कि क्यों उन्हें दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में SRH के खिलाफ क्वालीफायर 1 में, नाइट राइडर्स की 8 विकेट से जीत के बाद स्टार्क ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। स्टार्क ने ट्रैविस हेड को पीच से बोल्ड किया और 4-0-34-3 के प्रभावशाली आंकड़े के साथ समाप्त किया।

ये भी पढ़ें- IPL 2024 फाइनल के बाद ग्राउंड्समैन की लगी लॉटरी, BCCI के एक ऐलान ने कर दिया मालामाल! दिया ये बड़ा तोहफा

फाइनल में स्टार्क ने अपना फॉर्म बरकरार रखा
फाइनल में स्टार्क ने अपना फॉर्म बरकरार रखा और फिर से प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। इस बार, उन्होंने 3-0-14-2 का शानदार स्पैल डाला, जिससे नाइट राइडर्स ने फाइनल में 8 विकेट से जीत हासिल कर तीसरी बार ट्रॉफी जीती। 14 मैचों में, 34 वर्षीय स्टार्क ने अपने प्रयासों को दिखाने के लिए 10.61 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+