IPL 2024 फाइनल के बाद ग्राउंड्समैन की लगी लॉटरी, BCCI के एक ऐलान ने कर दिया मालामाल! दिया ये बड़ा तोहफा

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जीत के साथ ही आईपीएल 2024 का समापन हो गया। केकेआर ने 10 साल के इंतजार के बाद आईपीएल की तीसरी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय (Jay Shah) ने सोमवार को सभी 10 स्टेडियमों और तीन अतिरिक्त स्थानों के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की।

10 रेगुलर वैन्यू के ग्राउंड्समैन को तोहफा
बीसीसीआई ने सभी इंडियन प्रीमियर लीग टीमों के कुल 10 रेगुलर वैन्यू के ग्राउंड्समैन को तोहफा दिया है। इन दसों वेन्यू को 25-25 लाख रुपये का इनाम दिया है। जोकि ग्राउंड्समैन में बांटे जाएंगे। इसके अलावा भी 3 वेन्यू को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस ऐलान के बाद से ग्राउंड्समैन काफी खुश हैं।

groundsmen

जय शाह ने बताया अनसंग हीरो
जय शाह ने एक्स पर लिखा, 'हमारे सफल टी20 सीज़न के गुमनाम नायक (Unsung Heroes) अविश्वसनीय ग्राउंड स्टाफ हैं जिन्होंने कठिन मौसम की स्थिति में भी शानदार पिचें प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किया।' हमारी सराहना के प्रतीक के रूप में, 10 नियमित आईपीएल स्थानों पर ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को प्रत्येक को 25 लाख रुपये मिलेंगे, और 3 अतिरिक्त स्थानों पर प्रत्येक को 10 लाख रुपये मिलेंगे। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद।'


आईपीएल के 10 नियमित वेन्यू
दरअसल, आईपीएल के 10 नियमित वेन्यू मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, अहमदाबाद और जयपुर रहे। इस वर्ष अतिरिक्त आयोजन स्थल गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और धर्मशाला थे।

ये भी पढ़ें- KKR vs SRH: हर्षित राणा पर जिस फ्लाइंग KISS के लिए लगा था बैन, शाहरुख खान ने उसी अंदाज में फिर से मनाया जश्न

ग्राउंड्समैन क्या काम करते हैं?
ग्राउंड्समैन के वैसे तो मैदान पर कई सारे काम रहते हैं, लेकिन ये लोग तब दर्शकों को ज्यादा नजर आते हैं, जब मैच को दौरान मैदान पर अचानक बारिश होने लगे। इस दौरान इनका काम जल्द से जल्द मैदान को कवर करने का होता है। इसके बाद पिच को सुखाने से लेकर साफ-सफाई तक मैदान से जुड़े कई सारे काम यही देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+