पाकिस्तान से IPL खेलने आया BBL का हीरो, राजस्थान के रजवाड़ों के सामने बना जीरो, प्रीति जिंटा हुईं मायूस

IPL 2025, Mitchell Owen: बीबीएल 2025 के फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले मिचेल ओवेन का आईपीएल डेब्यू निराशाजनक रहा। मिचेल ओवेन को राजस्थान के खिलाफ पंजाब के लिए आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। लेकिन वह इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके। मिचेल ओवेन के आउट होने के बाद पंजाब की को-ऑनर प्रीति जिंटा बेहद मायूस नजर आईं।

मिचेल ओवेन डेब्यू पर खाता नहीं खोल सके ( IPL 2025, Mitchell Owen)

बीबीएल के इतिहास की सबसे शानदार पारियों में से एक में सिर्फ 42 गेंदों पर 108 रन बनाने वाले मिचेल ओवेन से बड़े स्कोर की उम्मीद थी। ग्लेन मैक्सवेल की जगह मिचेल ओवेन को पंजाब किंग्स ने अपने साथ शामिल किया था। राजस्थान के खिलाफ उन्हें पहले मैच में खेलने का मौका भी मिला। लेकिन वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और जल्द ही पवेलियन लौट गए।

Mitchell Owen 1

पाकिस्तान से आए थे आईपीएल खेलने

इस मैच में मिचेल ओवेन ने सिर्फ 2 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले ही आउट हो गए। ओवन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का अवसर मिला था, लेकिन क्वेना मफाका की एक बेहतरीन गेंद पर संजू सैमसन को अपना विकेट दे बैठे। इससे पहले, मिचेल ओवन पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में पेशावर जाल्मी के लिए खेले थे, जहां उन्होंने 8 मैचों में 102 रन बनाए थे।

कौन हैं मिचेल ओवेन

मिचेल ओवेन 16 सितंबर 2001 को होबार्ट के पास किंग्स्टन में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। ओवेन ने 2020-21 बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2024-25 बीबीएल सीज़न में ओवेन ने एक अहम भूमिका निभाते हुए ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21 दिसंबर, 2024 को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 64 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली, जो उस सीज़न का पहला शतक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+