'बर्दाश्त के बाहर था उस महिला का बर्ताव', Abhishek Sharma की छुट्टी बर्बाद, गुस्से में हुए लाल

Abhishek Sharma News: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सुर्खियों में बने रहते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा को जगह मिली है। अभिषेक शर्मा टीम के लिए बतौर ओपनर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। भारतीय टीम में कोई भी रिजर्व ओपनर नहीं रखा गया है ऐसे में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन एक बार फिर टीम के लिए ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

अभिषेक शर्मा के साथ दुर्व्यवहार (Abhishek Sharma News)

अभिषेक शर्मा ने हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई एक घटना के कारण इंडिगो एयरलाइंस के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए गैर-पेशेवर व्यवहार पर आपत्ति जाहिर की। अभिषेक शर्मा की परेशानी तब शुरू हुई जब काउंटर मैनेजर सुष्मिता मित्तल ने उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के काउंटर बदलने का निर्देश दिया।

abhishek sharma 1

सुष्मिता मित्तल के कारण छूटी फ्लाइट

अभिषेक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि इस अनावश्यक बदलाव के कारण उनकी फ्लाइट छूट गई। जिससे उनकी एक दिन की छुट्टी बर्बाद हो गई। अभिषेक शर्मा की हताशा साफ तौर पर देखी जा सकती थी क्योंकि उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे खराब एयरलाइन अनुभव बताया। इस घटना के बाद इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अभिषेक को कोई सहायता भी नहीं दी गई।

मैनेजर सुष्मिता मित्तल पर लगाया बड़ा आरोप

इंडिगो एयरलाइंस ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है। लेकिन अभिषेक शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई है। अभिषेक की शिकायत के अनुसार उन्होंने सही समय पर सही काउंटर पर पहुंचने के बावजूद काउंटर मैनेजर सुष्मिता मित्तल के कारण असुविधा का सामना किया। उनका कहना है कि काउंटर मैनेजर ने बिना किसी वजह के उन्हें दूसरे काउंटर पर जाने को कहा, जिसके कारण वे अपनी फ्लाइट पकड़ नहीं सके।

इंडिगो की तरफ से नहीं मिली मदद

अभिषेक ने सुष्मिता मित्तल के व्यवहार को भी बेहद असंवेदनशील और बर्दाश्त से बाहर बताया। अभिषेक ने आगे बताया कि उनके पास बस एक ही दिन की छुट्टी थी। लेकिन फ्लाइट छूटने के चलते वो अब बर्बाद हो चुकी है। उनके मुताबिक और भी बुरा ये हुआ कि इंडिगो की तरफ से कोई और मदद भी उन्हें नहीं दी गई।

जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा था शतक

अभिषेक शर्मा का टी20 करियर की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से हुई थी, जहां वे पहली पारी में डक पर आउट हो गए थे। हालांकि, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर दूसरी पारी में शानदार वापसी की। उन्होंने शतक जड़कर न केवल अपनी काबिलियत का प्रमाण दिया, बल्कि दर्शकों और क्रिकेट विशेषज्ञों का भी दिल जीत लिया। इस प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट जगत में एक उभरते हुए सितारे के रूप में स्थापित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+