IND vs PAK: मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने खुद की टीम का उड़ाया मजाक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का इंतजार दोनों देशों के फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

Misbah-ul-Haq on Pakistan team: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच का इंतजार दोनों देशों के फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों एशिया कप के सुपरफोर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारत की कोशिश पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ करने की होगी।

Misbah-ul-Haq

ये है पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी

पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से अपने मिडल ऑर्डर को लेकर स्ट्रगल कर रही है। टीम की जीत में अधिकतर योगदार सलामी बल्लेबाजों का ही रहा है। कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान लगातार टीम के लिए बड़ी साझेदारियां करते आ रहे हैं। वर्ल्ड कप के दौरान भी बल्लेबाजी में पाकिस्तान की टीम सबसे अधिक इन दोनों पर ही निर्भर रहेगी।

मिस्बाह उल हक ने बनाया टीम का मजाक

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मिस्बाह से पूछा जाता है कि आपकी टीम की सबसे बड़ी ताकत क्या है? इस पर मिस्बाह कहते हैं मिडल ऑर्डर इसके बाद पूछने वाला शख्स जोर-जोर से हंसने लगता है। शख्स को हंसता हुआ देख मिस्बाह की भी हंसी छूट जाती है, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मेलबर्न पहुंची दोनों टीमें

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए मेलबर्न पहुंच चुकी है। दोनों ही टीम का आखिरी अभ्यास मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच का मुकाबला बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया। जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को सिर्फ गेंदबाजी करने का मौका मिला था। बल्लेबाजी के दौरान बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+