'लोग सोचते हैं कि हर किसी के जीवन में...', जब मिस्बाह ने सरेआम शोएब मलिक को दिखाया था आईना
Shoaib Malik marries actress Sana Javed: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर शोएब मलिक ने खुद इस बात की जानकारी दी है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शोएब मलिक ने निकाह की पुष्टि की। इस खबर के सामने आने के बाद से ही शोएब मलिक लगातार फैंस के बीच चर्चाओं में बने हुए हैं।
सना से अफेयर की थी खबरें: सना जावेद के साथ शोएब मलिक की अफेयर की खबरें पहले से ही सामने आ रही थीं। शोएब मलिक ने हाल ही में सना जावेद को उनके जन्मदिन पर विश भी किया था। शोएब ने लिखा था हैप्पी बर्थडे बडी! इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। सना और शोएब के बीच लव अफेयर की चर्चाएं पिछले कुछ समय से जोरों पर थी। दोनों ने ही अब शादी कर इस रिश्ते को नया नाम दे दिया है।

सानिया के साथ खुश नहीं थे शोएब: सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से साल 2010 में शादी रचाई थी। लगभग 14 सालों के बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। इस बीच शोएब मलिक का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने से साफ पता चलता है वह सानिया के साथ अपने पारिवारिक जीवन से खुश नहीं थे।
मिस्बाह ने ली थी चुटकी: वायरल वीडियो में ए स्पोर्ट्स के शो 'द पवेलियन' के सेट पर मिस्बाह शोएब की चुटकी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। एंकर पूछता है कि मिस्बाह सेट पर इतना खुश क्यों हैं। एंकर को जवाब देते हुए शोएब कहते हैं, ''ऐसा इसलिए है क्योंकि वह अपने परिवार से दूर हैं।'' शोएब का जवाब सुनकर मिस्बाह तुरंत चुटकी लेते हैं, "लोग सोचते हैं कि हर किसी के जीवन में एक जैसी समस्याएं होती हैं।"












Click it and Unblock the Notifications