पाकिस्तान क्रिकेट में जल्द होगा एक और बड़ा बदलाव, मिकी आर्थर को फिर बनाया जा सकता है टीम का हेड कोच

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के मिकी आर्थर को फिर से पाकिस्तानी टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है। सकलैन मुश्ताक अभी पाकिस्तानी टीम के हेड कोच हैं।

Micky Arthur

इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्विप झेलने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष को बदला गया। फिर पाकिस्तान क्रिकेट के अंतरिम चीफ सेलेक्टर को बदला गया और अब खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच सकलैन मुश्ताक को भी बदला जा सकता है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के मिकी आर्थर को फिर से पाकिस्तानी टीम का कोच नियुक्त किया जा सकता है।

पीसीबी अध्यक्ष ने किया आर्थर से संपर्क!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीसीबी के नए अध्यक्ष नजम सेठी ने मिकी आर्थर से संपर्क किया है जो इस वक्त इंग्लैंड में डर्बीशायर से जुड़े हुए हैं। मिकी आर्थर 2016 से 2019 तक पाकिस्तानी टीम के हेड कोच थे। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। सरफराज अहमद उस वक्त टीम के कप्तान थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया है कि मिकी आर्थर को वापस लाने के प्रयास जारी हैं और कुछ अन्य विकल्पों पर भी गौर किया जा रहा है।

अगली टेस्ट सीरीज के बाद हटाए जा सकते हैं मुश्ताक

आपको बता दें कि अभी पाकिस्तान टीम के हेड कोच सकलैन मुश्ताक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से पाकिस्तान की हार के बाद सकलैन मुश्ताक को हेड कोच से हटाने की चर्चा तेजी से हो रही है। हालांकि बीच में खबरें यह भी आई थी कि सकलैन मुश्ताक खुद ही पद छोड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के बाद सकलैन मुश्ताक अपना पद छोड़ सकते हैं। वहीं खबरें तो बाबर आजम को भी टेस्ट कप्तानी से हटाने की आ रही हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट में हुए यह बदलाव

इंग्लैंड के हाथों क्लीन स्विप झेलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में सबसे पहले अध्यक्ष को बदला गया है। पीसीबी अध्यक्ष की जिम्मेदारी रमीज राजा की जगह नजम सेठी को दी गई। इसके बाद शाहीद अफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट का अंतरिम चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया है। इसके बाद नजम सेठी हेड कोच बदलने की तैयारी कर रहे हैं। नजम सेठी ने कहा कि पाकिस्तानी टीम के लिए विदेशी कोच सबसे अच्छा विकल्प है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि नजम सेठी बाबर आजम को टेस्ट कप्तान बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+