माइकल वॉन ने इस लीग को बताया दुनिया का दूसरा बेस्ट टी20 टूर्नामेंट, बोले- IPL से ज्यादा पीछे नहीं है

नई दिल्लीः जब बात क्रिकेट की टॉप टूर्नामेंट की आती है पूरी दुनिया वर्ल्ड कप को देखती है। इससे ऊपर क्रिकेट में कुछ नहीं समझा जाता लेकिन यह केवल इंटनरेशनल लेवल पर होता है और इस खेल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता भी यही है जो दुनिया में क्रिकेट के बादशाह को तय करती है। वर्ल्ड कप को अपनी जगह रखते हुए अगर हम बात टी20 लीग क्रिकेट की करें तो इस समय ये सबसे ज्यादा खेली जा रही है। टी20 लीग क्रिकेट इतना ज्यादा हो रहा है कि हर साल कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ चलता रहता है। इस भीड़ में भी आईपीएल ने अपनी अलग पहचान कायम की हुई है। आज भी आईपीएल दुनिया की नंबर एक टी20 क्रिकेट लीग है।

सबसे बड़ी लीग आईपीएल-
अब आईपीएल का 2022 सीजन चर्चा में है जिसकी मेगा नीलामी 10 दिन बाद शुरू हो जाएगी और बीसीसीआई ने नीलामी में जाने वाले खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की, जो कि बैंगलोर में 12 और 13 फरवरी को होने वाली है। 590 खिलाड़ियों ने इस सूची में जगह बनाई है।
इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तान सुपर लीग को आईपीएल के बाद दुनिया की टॉप क्रिकेट लीग बताया है। फिलहाल पीएसल का ताजा सीजन जारी है जिसके बाद माइकल वॉन ने एक ट्वीट के जरिए यह बात की।
पाकिस्तान सुपर लीग को बताया दूसरी बेस्ट-
वॉन ने अपने विचार रखने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) आईपीएल से बहुत पीछे नहीं है, और कहा कि टूर्नामेंट में खेले जा रहे क्रिकेट का स्तर अच्छा है।
उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान सुपर लीग दुनिया का दूसरा सबसे अच्छा टी20 टूर्नामेंट है। यह आईपीएल से भी बहुत पीछे नहीं है। क्रिकेट का बेहतरीन स्तर है।"
इस बीच, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 2022 संस्करण वर्तमान में कराची में चल रहा है। और, मुल्तान सुल्तान सबसे बड़ी टीम के रूप में उभरे हैं। सुल्तानों ने अब तक प्रतियोगिता में खेले गए सभी 4 मैच जीते हैं।
बेहतरीन रहे हैं पीएसएल के कुछ मुकाबले-
कराची किंग्स को अंतिम स्थान पर रखा गया है। पीएसएल का समापन 27 फरवरी 2022 को होगा। इस बीच, इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच हुई मुठभेड़ में बहुत बढ़िया क्रिकेट देखने को मिला।
मुल्तान सुल्तान्स की ओर से पहले बल्लेबाजी की और बोर्ड पर कुल 217/5 पोस्ट किए, जिसमें रिले रोसौव और टिम डेविड ने अर्धशतक जमाए। जवाब में, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को कुल 197 रन पर आउट कर दिया गया। शादाब खान ने सिर्फ 42 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी खेली। खुशदिल शाह ने चार विकेट लिए और इस्लामाबाद के बल्लेबाजी क्रम पर ब्रेक लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications