IND vs NZ: शिखर धवन की सबसे बड़ी गलती जिससे हार गई भारतीय टीम, माइकल वॉन ने बताया कहां हुई चूक

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को वनडे सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए सीरीज की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

Michael Vaughan on India vs New Zealand Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को वनडे सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए सीरीज की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। भारत को फेवरेट माने जाने का सबसे बड़ा कारण भारतीय पिचों पर मैच खेला जाना है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ झेलनी पड़ी हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ झेलनी पड़ी हार

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार वनडे सीरीज खेलने उतरी भारतीय टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के लिए एक बार फिर भारतीय टीम के गेंदबाज सबसे बड़ी वजह रहे। भारतीय गेंदबाजों का विकेट लेने में नाकामी टीम की परेशानियों को लगातार बढ़ाने का काम कर रही है।

माइकल वॉन ने बताई कहां हुई टीम से चूक

माइकल वॉन ने बताई कहां हुई टीम से चूक

भारत को हार मिलने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी गलती को बताया। उन्होंने कप्तान शिखर धवन के टीम चयन पर सवाल उठाया। माइकल वॉन के मुताबिक भारत को इस मैच कम से कम सात गेंदबाज नहीं तो छह गेंदबाज के साथ उतरना ही चाहिए था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ऑलराउंडर के टीम में नहीं होने पर चिंता जाहिर की।

वसीम जाफर को रिप्लाई कर बताई बात

वसीम जाफर को रिप्लाई कर बताई बात

भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर और माइकल वॉन के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर तकरार देखने को मिलती रहती है। माइकल वॉन ने वसीम जाफर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए भारत को सात नहीं तो छह गेंदबाजों को खिलाने की सलाह दी। जाफर ने ट्वीट कर लिखा कि वेल प्लेड ब्लैक कैप्स, आपने 300 के स्कोर को 270 साबित कर दिया। इसके बाद जाफर को जवाब देते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम के लिए अपनी बात लिखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+