MI vs SRH: ट्रेविस हेड के नाम धांसू उपलब्धि, सहवाग और गेल के खास क्लब में हुए शामिल
MI vs SRH: ट्रेविस हेड क्रीज पर आने के बाद अपने तूफानी खेल के लिए जाने जाते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आज वह उतनी तेजी से खेलने में सफल नहीं हो पाए। हार्दिक पांड्या के खिलाफ आउट होने के बाद गेंद को नो बॉल करार दिया गया और उनको जीवनदान भी मिला।
हालांकि जीवनदान का फायदा वह नहीं उठा पाए और 29 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन आईपीएल में एक खास उपलब्धि हासिल करने में सफल हो गए। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में खुद को शामिल कर लिया। अहम लिस्ट में क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

आईपीएल में अपना 32वां मुकाबला खेलते हुए ट्रेविस हेड ने 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इतना ही नहीं, वह आईपीएल में हजार रनों का आंकड़ा सबसे कम गेंदों में हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पहला स्थान आंद्रे रसेल का है, उन्होंने 545 गेंदों का सहारा लिया था। ट्रेविस हेड ने कुल 575 गेंदों में यह आंकड़ा हासिल किया है।
धाकड़ उपलब्धि वाली इस लिस्ट में भारतीय टीम से वीरेंद्र सहवाग और युसूफ पठान का नाम शामिल है।इन दो भारतीयों के अलावा अन्य सभी नाम विदेशी हैं। हेनरिक क्लासेन, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस गेल, सुनील नारेन जैसे प्लेयर्स ने भी कम गेंदों का सामना कर 1000 रनों का आंकड़ा हासिल किया था।
कम गेंदों में 1000 आईपीएल एन बनाने वाले बल्लेबाज
545 - आंद्रे रसेल
575 - ट्रैविस हेड
594 - हेनरिक क्लासेन
604 - वीरेंद्र सहवाग
610 - ग्लेन मैक्सवेल
615 - क्रिस गेल
617 - यूसुफ पठान
617 - सुनील नारेन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की अच्छी शुरुआत रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने मिलकर पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। इसके बाद अभिषेक 28 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन महज 2 रन बना चलते बने और बाद में ट्रेविस हेड की पारी 28 पर समाप्त हो गई।
नितीश रेड्डी भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे और 19 रन बनाकर चलते बने। अंत में क्लासेन ने मोर्चा संभाला और अपना तूफानी अंदाज दिखाया। वह 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। अनिकेत वर्मा ने 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए और हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट पर 162 रनों तक पहुंचा। मुंबई के लिए विल जैक्स ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications