Who Will Win MI vs SRH Match: मुंबई बनाम हैदराबाद का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका दबदबा

Who Will Win MI vs SRH Match: IPL 2025 का मुकाबला नंबर 33 आज (17 अप्रैल) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमों ने अब तक 6-6 मैच खेले हैं और दोनों ने 2-2 बार जीत हासिल की है। दोनों टीम की फॉर्म, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बड़ा फर्क है। आइए समझते हैं आज के मैच में किसका पलड़ा भारी है?

mi vs srh ipl 2025 who will win today

मुंबई की वापसी, दिल्ली पर बड़ी जीत से मिला आत्मविश्वास
दरअसल, MI ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। दिल्ली ने शानदार शुरुआत की थी (119/1 तक पहुंच गई थी), लेकिन मुंबई की गेंदबाजी ने वापसी कर 193 पर ढेर कर दिया। इस दौरान MI के लिए कर्ण शर्मा ने सीजन का पहला मैच खेलते हुए 3 विकेट लेकर बाजी पलट दी। कुल मिलाकर MI की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों बैलेंस दिख रही हैं।

SRH की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग, लेकिन बॉलिंग में गड़बड़
SRH ने पिछले मैच में PBKS के खिलाफ 246 रन का विशाल लक्ष्य सिर्फ 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रन की ऐतिहासिक पारी खेली (14 चौके, 10 छक्के)। लेकिन गेंदबाजी अब तक SRH की कमजोरी रही है। उन्हें रन रोकने में परेशानी का सामना करना पड़ा है।

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

  • अब तक IPL में MI और SRH के बीच कुल 21 मुकाबले हुए हैं
  • मुंबई इंडियंस ने 12 बार जीत दर्ज की है।
  • सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 बार बाजी मारी है।
  • इससे साफ है कि मुंबई का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर है।

वानखेड़े पिच रिपोर्ट: रन बरसेंगे या विकेट गिरेंगे?
वानखेड़े की पिच पर आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है। यहां पहली पारी में 190+ का स्कोर जीत का रास्ता खोल सकता है। हालांकि, ड्यू फैक्टर यानी गेंद गीली होने से दूसरी इनिंग में गेंदबाजों को दिक्कत होगी।

आज के मैच में कौन पड़ सकता है भारी?
मुंबई के पास सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा जैसे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में उनके पास जसप्रीत बुमराह (लय का इंतजार) और कर्ण शर्मा जैसे गेंदबाज हैं, और कर्ण शर्मा ने पहले ही मैच में बता दिया कि वो क्या कर सकते हैं। दूसरी ओर SRH की बल्लेबाजी जबरदस्त है लेकिन बॉलिंग कमजोर है- और मुंबई जैसी टीम इसका पूरा फायदा उठाना जानती है।

Take a Poll

पंजाब के खिलाफ जोरदार बल्लेबाजी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रही है। लेकिन सवाल ये है- क्या वो प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ दोहरा पाएंगे? एसआरएच की बल्लेबाज़ी भले ही चमकी हो, लेकिन गेंदबाज़ी अब भी कमजोर कड़ी बनी हुई है। दूसरी ओर, मुंबई ने बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में बेहतर बैलेंस दिखाया है, और इसी वजह से इस मुकाबले में उनका पलड़ा थोड़ा भारी लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+