MI vs SRH: हार्दिक ने बैठाया रोहित शर्मा को टीम से बाहर, जानिए क्यों नहीं किया प्लेइंग 11 में शामिल
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस का अभियान आईपीएल में अब तक ठीक नहीं रहा है, 6 मैचों में खेलने के बाद मुंबई इंडियंस को 2 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला। बैटिंग और गेंदबाजी दोनों ने प्रभाव नहीं छोड़ा है। टीम अगले कुछ मैचों में इसी तरह का प्रदर्शन करेगी, तो प्लेऑफ़ से बाहर होने की नौबत आ जाएगी।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी। रोहित शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया। रोहित शर्मा को आजकल टीम में ज्यादा अहमियत भी नहीं दी जा रही है। अन्य टीमों के सीनियर प्लेयर्स के साथ ऐसा नहीं होता है।

रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है, बल्कि उनको इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में डाला गया है। हार्दिक पांड्या ने इसके पीछे कोई कारण तो नहीं बताया लेकिन रोहित की फॉर्म एक वजह हो सकती है। उनका बल्ला खामोश रहा है।
हालांकि रोहित का बल्ला खामोश रहा है लेकिन लीडरशिप के मामले में वह नम्बर एक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित के एक फैसले से गेम पलट गया था। उन्होंने तेज गेंदबाज हटाकर स्पिनर को लाने का सुझाव दिया था और वह सलाह काम कर गई। इसके बाद हर किसी ने रोहित की तारीफों के पुल बाँध दिए।
रोहित शर्मा की फॉर्म ठीक नहीं होने के कारण हार्दिक पांड्या ने उनको प्लेइंग इलेवन से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब सिर्फ वह बैटिंग करते हुए दिखाई देते हैं और वापस चले जाते हैं। मैच के दौरान उनकी कोई भूमिका नहीं होती है। पांच बार के विनर कप्तान के साथ यह अच्छा बर्ताव नहीं कहा जा सकता है।
हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन नियमित गिरता चला गया है। हाल ही में शिरडी में नीता अम्बानी को देखकर फैन्स ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की मांग की थी। नीता अम्बानी ने कहा कि सब बाबा की कृपा है। उन्होंने कप्तान बदलने को लेकर कोई बयान नहीं दिया।
हालांकि आईपीएल में 18 साल होने पर रोहित शर्मा को वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई अध्यक्ष रिजर बिन्नी ने सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications