MI vs RR: 16 गेंदों में 74 रन बना बटलर ने ठोंका विस्फोटक शतक, स्टोक्स की खास लिस्ट में हुए शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 9वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेलने उतरी हैं। पहले मैच में दिल्ली के हाथों हार का सामना करने वाली मुंबई की टीम ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम ने शुरुआत के 3 ओवर और आखिरी के दो ओवर में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बीच के 15 ओवर्स में मैदान पर रनों का तूफान देखने को मिला जिसकी वजह से राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 193 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले 3 ओवर में सधी हुई गेंदबाजी की और ज्यादा रन नहीं दिये जिसकी वजह से यशस्वी जायसवाल (1) बुमराह का शिकार बन गये। वहीं पावरप्ले की आखिरी गेंद पर देवदत्त पाड्डिकल (7) भी टिमिल मिल्स का शिकार बनें, जिसकी वजह से राजस्थान की टीम ने 6 ओवर में सिर्फ 48 रन बनाये।
और पढ़ें: IPL 2022: आरसीबी फैन्स के लिये बड़ी खुशखबरी, शादी की रस्में निभा टीम से जुड़े ग्लेन मैक्सवेल

बीच के ओवर्स में बदला मैच का रुख
हालांकि यहां से जोस बटलर (100) और संजू समैसन (30) ने गियर बदला और विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अगली 50 गेंदों में 82 रन जोड़ डाले, तो वहीं पर सैमसन के जाने के बाद हेटमायर ने बटलर के साथ 24 गेंदों में 53 रन जोड़कर अपनी टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ पहुंचा दिया। हालांकि 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की वापसी करायी और सिर्फ 3 रन देकर 3 विकेट चटकाये। वहीं आखिरी ओवर में टिमिल मिल्स ने भी 8 रन देकर दो विकेट अपने नाम किये।

ऐसा करने वाले दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज बनें बटलर
इस बीच जोस बटलर ने 66 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से आईपीएल करियर का दूसरा शतक ठोंक दिया और आईपीएल के इतिहास में दो शतक लगाने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन गये हैं। जोस बटलर ने अपनी पारी में 74 रन महज 16 बाउंड्रीज से बनाये और टी20 क्रिकेट का तीसरा शतक पूरा किया। सबसे खास बात यह है कि बटलर के तीनों ही शतक 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से आये हैं। बटलर ने पिछले सीजन भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 124 रनों की पारी खेली थी।

इस फेहरिस्त में शामिल हुए बटलर
आईपीएल के इतिहास में शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों की बात करें तो केविन पीटरसन (103*) ने 2012 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ठोंका था और पहले ऐसे खिलाड़ी बने थे, वहीं पर बेन स्टोक्स (103*) ने 2017 में गुजरात लॉयन्स के खिलाफ शतक लगाया था। जॉनी बेयरस्टो (114) ने आरसीबी के खिलाफ 2019 में शतक लगाकर ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने थे, तो वहीं पर बेन स्टोक्स (107*) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2020 में दूसरी बार शतक लगाया था। इसके बाद बटलर ने लगातार दो सीजन शतक ठोंकने का काम किया है।

ऐसा करने वाले 7वें खिलाड़ी बने बटलर
इतना ही नहीं बटलर अपने इस शतक के साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गये हैं और बेन स्टोक्स की लिस्ट में शामिल हो गये हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें हाशिम अमला (60 गेंद, 104 रन, 2017), बेन स्टोक्स (60 गेंद, नाबाद 107 रन, 2020), केएल राहुल (64 गेंद, नाबाद 100 रन, 2019), एडम गिलक्रिस्ट (47 गेंद, 109 रन, 2008), एबी डिविलियर्स (59 गेंद, 133 रन, 2015) और युसुफ पठान (37 गेंद, 100 रन, 2010) का नाम शामिल है।

मुंबई के खिलाफ जमकर बोला है बटलर का बल्ला
गौरतलब है कि जोस बटलर वैसे ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिये काफी मशहूर हैं लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी पिछली 5 पारियां काफी शानदार रही हैं और हर बार उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी पिछली 5 पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने 100 (68), 41 (32), 70 (44), 89 (43) और 94* (53) के दम पर 396 रन बनाये हैं।
-
MI vs KKR: रोहित की आंधी में उड़ी शाहरुख़ की टीम! 13 साल का सूखा हुआ खत्म, मुंबई का ऐतिहासिक रन चेज -
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा धांसू कीर्तिमान जिसे तोड़ना होगा नामुमकिन -
MI vs KKR Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें मुंबई-केकेआर मैच लाइव, बेहद आसान है तरीका -
MI vs KKR: कौन बनाएगा आज के आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन? 5 खिलाड़ियों में तूफानी टक्कर -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 29 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- MI vs KKR -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 29 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- MI vs KKR -
MI vs KKR: चिन्नास्वामी के बाद अब वानखेड़े में होगी रनों की बारिश, मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने -
MI vs KKR: वानखेड़े में 'हिटमैन' का शो होगा या फैंस को मिलेगी मायूसी? एक्शन से पहले देखें प्लेइंग-11 -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
MI vs KKR: आज मुंबई इंडियस की हार पक्की? क्या है 13 साल पुराना शाप जिसने उड़ाई रोहित-हार्दिक की नींद -
MI vs KKR: आज वानखेड़े में नाइट राइडर्स करेंगे बड़ा उलटफेर! हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट












Click it and Unblock the Notifications