IPL 2023: आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, MI बनाम RR के मुकाबले में ये गेंदबाज बरपाएंगे कहर

RR vs MI: मुंबई इंडियंस की डेथ ओवर्स की गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार का लगातार फॉर्म में बने रहना बहुत जरूरी है। वहीं राजस्थान (RR) भी आज के मैच में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।

MI vs RR

IPL 2023, MI vs RR Match Prediction: आईपीएल में आज का मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। कप्तान संजू सैमसन और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के बीच रोचक भिंड़त शाम साढ़े सात बजे से वानखेड़े स्टेडियम में होगी। आइए जानते हैं आज एमआई बनाम आरआर मैच में कौन-से गेंदबाज सबसे अधिक विकेट ले सकते हैं।

युजवेंद्र चहल गेंद से मचाएंगे कहर
राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अब तक मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं। वानखेड़े स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल होने की उम्मीद है, बीच के ओवरों में स्पिनरों को कुछ विकेट मिल सकते हैं। ऐसे में चहल आज के मैच में आरआर को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। चहल ऐसे गेंदबाज हैं जोकि दबाव में भी रन-रेट को नियंत्रित करना जानते हैं। पूरी उम्मीद है कि चहल अपनी शानदार क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए एक से अधिक विकेट चटका सकते हैं।

पीयूष चावला मुंबई की जीत में निभा सकते हैं बड़ी भूमिका
मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। चावला ने अब तक आठ मैचों में 17.45 के औसत, 7.11 की इकॉनमी और 14.72 के स्ट्राइक रेट से कुल 11 विकेट अपने नाम किए हैं। पीयूष उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो आज के आरआर बनाम एमआई मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, क्योंकि उनका लक्ष्य आज के मैच में टीम को जीत दिलाने के साथ मुश्किल दौर से बाहर निकालने पर भी रहेगा।

आज रविचंद्रन अश्विन कर सकते हैं कमाल
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन मौजूदा आईपीएल सीजन के आठ मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। अश्विन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में काफी क्रिकेट खेली है, जिससे वह स्थानीय परिस्थितियों से परिचित हैं। पिच के बारे में उनकी जानकारी और गेंद के साथ उनका फॉर्म कभी भी परिणाम बदल सकता है। अश्विन के पास निर्णायक मौकों पर विकेट लेने की क्षमता है। गेंद के साथ उनका प्रदर्शन तूफानी बल्लेबाजों को भी परेशान कर सकता है।

मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल , कैमरन ग्रीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, राघव गोयल, संदीप वारियर, रिले मेरेडिथ।

राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल , केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+