MI vs RCB: वानखेड़े में आज मुंबई-आरसीबी की महाजंग, कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज
MI vs RCB Weather: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिए तैयार है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का मुकाबला आरसीबी से होना है। आरसीबी को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
मुंबई इंडियंस को भी राजस्थान रॉयल्स ने ही पटखनी दी थी। मुंबई और आरसीबी के बीच मुकाबला तीव्र टक्कर वाला रहता है। दोनों ही टीमें काफी बड़ी हैं, इस वजह से भी लोगों की उत्सुकता चरम सीमा पर रहती है।

MI vs RCB Weather: कैसा रहेगा मौसम
मुंबई में क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान पूरी तरह से साफ़ रहने के आसार हैं। दर्शकों को एक पूरा मुकाबला देखने को मिलने वाला है।
दिन का अधिकतम तापमान 36°C रहने की उम्मीद है, जो शाम तक गिरकर 25°C के करीब पहुंच जाएगा। हालांकि बारिश का खतरा 0 प्रतिशत है, लेकिन मुंबई की गर्मी और उमस खिलाड़ियों की फिटनेस की कड़ी परीक्षा ले सकती है। खेल के दूसरे भाग में ओस की भूमिका भी निर्णायक हो सकती है, जो टॉस जीतने वाली टीम के फैसले को प्रभावित करेगी।
MI vs RCB Pitch: पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच और बाउंड्री की बनावट को देखते हुए आज एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद जताई जा रही है। सांख्यिकीय रूप से, इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है, इसलिए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रजत पाटीदार (कप्तान), फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिक सलाम डार, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देशवाल।
मुंबई इंडियंस (MI) स्कवाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, ए.एम. गजनफर, जसप्रीत बुमराह, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, मयंक मार्कंडे, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार।












Click it and Unblock the Notifications